15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिपंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल, पार्टी का...

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल, पार्टी का भी विलय

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. इसी के साथ कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है. आज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई. अमरिंदर के साथ-साथ उनके कई सहयोगी भी बीजेपी में शामिल हुए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों से चर्चा की थी. इसमें तय हुआ कि पंजाब का कोई भविष्य देखना है तो बीजेपी के साथ विलय करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे. इसके बाद उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए PLC पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े. हालांकि, आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और अमरिंदर सिंह दोनों को ही खाली हाथ रहना पड़ा था.

बीजेपी को थी मजबूत सिख चेहरे की तलाश
पंजाब में अकाली दल से अलग होने के बाद बीजेपी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो पंजाब में पार्टी को सियासी संजीवनी दे सके और हिंदू समुदाय के बीच भी स्वीकार्य हो. ऐसे कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के दोनों ही फॉर्मूले में पूरी तरह से फिट बैठते हैं, क्योंकि वो पंजाब की सियासत में मंझे हुए नेता हैं. प्रदेश के सिख और हिंदू दोनों ही समुदाय की बीच वह मजबूत पकड़ रखते हैं.

पंजाब की सियासत में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम काफी बड़ा है, जो पंजाब से बाहर देश के दूसरे राज्यों में भी जाना और पहचाना है. बीजेपी कैप्टन के जरिए पंजाब को एक बड़ा सियासी संदेश देने और उनके सियासी अनुभव को 2024 के चुनाव में भुनाने की कवायद कर रही है.कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की टाइमिंग ऐसी है, जब लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता का तानाबाना बुना जा रहा है. ऐसे में बीजेपी पंजाब के कैप्टन के जरिए सियासी संजीवनी तलाश रही है.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...