19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिकाग्रेस के चार लोकसभा सासंद पूरे सत्र के लिए निलंबित, होर्डिंग लाने...

काग्रेस के चार लोकसभा सासंद पूरे सत्र के लिए निलंबित, होर्डिंग लाने पर स्पीकर ने तीन बार दी थी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

सोमवार को भी लोकसभा में विपक्ष की ओर से महंगाई के मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। महंगाई पर चर्चा कराने की मांग कर रहे सासंदों ने हाथ ली हुई तख्तियां सदन के अंदर लहराईं। इस कदम के बाद लोकसभा स्पीकर ने तीन बार सांसदों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। तीनों बार स्पीकर की ओर से बात न मानने पर कांग्रेस के 4 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इन 4 सांसदों में मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, जोतिमणि और राम्या हरिदास के नाम शामिल हैं। इन सदस्यों को अवमानना के मामले में मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा कि इन चार सदस्यों के सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को देखते हुए इन्हें चालू सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित किया जाए। इससे पहले पीठासीन सभापति अग्रवाल ने कहा कि कुछ सदस्य निरंतर तख्तियां आसन के सामने दिखा रहे हैं जो सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस संबंध में सदस्यों को चेतावनी दी थी।

हमें इसलिए निलंबित किया गया है क्योंकि हमने लोगों की आवाज संसद में उठाई। हम देश के लोगों के लिए लड़ते रहेंगे। संसद में 100 चीजें हैं जिनकी अनुमति नहीं है, केवल पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जयकार करने की अनुमति है।
मणिकम टैगोर, निलंबित सांसद

अग्रवाल ने कहा कि आसन के पास इन सदस्यों के नाम लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सदस्य कृपया इस चेतावनी का ध्यान रखें और किसी तरह की तख्ती नहीं दिखाएं। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं नियम 374 के तहत हठ पूर्वक और जानबूझकर लगातार सभा की कार्यवाही में बाधा डालकर अध्यक्षीय पीठ के प्राधिकार की उपेक्षा करने और सभा के नियमों का दुरुपयोग करने के लिए आप सभी का नाम लेता हूं।’

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...