9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलक्रिकेट खेलने के दौरान राजकोट में चौथे युवक की मौत, सूरत में...

क्रिकेट खेलने के दौरान राजकोट में चौथे युवक की मौत, सूरत में भी हार्ट अटैक से गई एक की जान

Published on

अहमदाबाद

सौराष्ट्र के क्रिकेटर दिल्ली के कोटला से लेकर कोलकाता छाए हुए हैं। तो वहीं सौराष्ट्र के सेंटर राजकोट में क्रिकेट खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने की चौथी घटना सामने आई है। राजकोट में अब तक पिछले 20 दिनों में हार्ट अटैक से चार युवकों की मौत हो चुकी है। तो वहीं गुजरात के सूरत में भी एक युवक की मौत सामने आई है। युवक क्रिकेट खेलकर घर लौटा और उसके बाद मौत हो गई। युवक की पहचान प्रशांत के तौर पर हुई है।

परिवार में छोटी बेटी
19 फरवरी को राजकोट में क्रिकेट खेलते समय एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। रेस कोर्स मैदान में क्रिकेट खेलते समय जिग्नेश चौहान 30 रन भी बनाए थे। खेल के दौरान कुर्सी पर बैठे जिग्नेश को एकाएक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद जिग्नेशन को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिग्नेश चौहान स्थानीय स्तर मीडिया से जुड़े हुए थे, पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। जिग्नेश के 2 साल की बेटी भी है।

क्रिकेट मैच के बाद आई मौत
सूरत के निवासी प्रशांत कांतीभाई भारोलिया क्रिकेट मैच खेलकर आराम से घर लौट आए थे। घर आने के बाद करीब आधे घंटे बाद उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ। तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई।

राजकोट में चौथी घटना
राजकोट जिले में दिल का दौरा पड़ने से चौथी मौत है7 15 फरवरी को क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार भांज की शादी में भरत बरैया नाम का युवक दिसा से राजकोट आया था। इसी बीच गत 15 फरवरी को भरत राजकोट के शास्त्री मैदान में क्रिकेट खेलकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ लौटते समय अचानक बेहोश हो गया। इसलिए उसे 108 के माध्यम से तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज कराने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इससे पहले 30 जनवरी को दो अलग-अलग घटनाओं में खुलासा हुआ कि दो युवकों की क्रिकेट व फुटबाल खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सीने पर लगी थी टेनिस बॉल
एक घटना में, राजकोट के रेसक्रॉस मैदान में क्रिकेट खेलते समय टेनिस की गेंद से एक युवक के सीने पर चोट लग गई थी। जिसके बाद युवक रनर लेकर मैच खेलता रहा और बाद में कार में सवार होकर दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में खुलासा हुआ कि 21 वर्षीय युवक की फुटबॉल खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस युवक की पहचान रवि वागड़े के तौर हुई थी, जबकि फुटबाल के खिलाड़ी की पहचना विवेक कुमार के तौर पर हुई थी। युवक मारवाड़ी कॉलेज में पढ़ता था और मूलरूप से उड़ीसा कर रहने वाला था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...