13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यसोशल मीडिया पर दोस्ती, शारीरिक संबंध और फिर... हिमानी नरवाल के हत्यारे...

सोशल मीडिया पर दोस्ती, शारीरिक संबंध और फिर… हिमानी नरवाल के हत्यारे सचिन का कबूलनामा सुन उड़े पुलिस के होश

Published on

रोहतक

दिल्ली पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने मिलकर कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल के हत्यारे को पकड़ लिया है। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर बहादुरगढ़ के रहने वाले सचिन को गिरफ्तार किया है। आोरपी सचिन मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है। अभी वह सांपला पुलिस की हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास से हिमानी के जेवर और फोन भी बरामद हुए हैं। थोड़ी देर में हरियाणा पुलिस इस मामले प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है।

वहीं हरियाणा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सचिन और हिमानी लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। सचिन हिमानी के घर आता-जाता था और वहां रुकता भी था। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए सचिन से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सचिन ने मोबाइल चार्जर के तार से हिमानी का गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। एक मार्च की सुबह हिमानी का शव रोहतक के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में मिला था। कुछ राहगीरों ने बैग देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुँची और बैग खोला तो उसमें एक सूटकेस था और उस सूटकेस में हिमानी का शव था।

सचिन ने लगाए ब्लैकमेलिंग का आरोप
आरोपी सचिन उस बैग को बस में लेकर बस स्टैंड तक गया था। पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली है कि सचिन और हिमानी की दोस्ती लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। हिमानी ने इन संबंधों की वीडियो बना ली थी। ऐसा लगता है कि हिमानी इस वीडियो के जरिए सचिन को ब्लैकमेल कर रही थी। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने हिमानी को तीन लाख रुपये से ज्यादा दे दिए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

हिमानी ने बुलाया था घर
सचिन ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव होने वाले थे। उससे पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था। हिमानी सचिन से और पैसे मांग रही थी। सचिन ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर सचिन ने हिमानी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, सचिन अपने गांव बहादुरगढ़ के कनौदा में अपनी दुकान पर चला गया। फिर वह वापस हिमानी के घर आया और शव को एक सूटकेस में भरकर ले गया। वह सूटकेस को पहले रिक्शा से और फिर बस से सांपला बस स्टैंड तक ले गया। सचिन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...