10.3 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeराज्यरात 11 से सुबह 4 बजे तक लूटते रहे मेरी अस्‍मत...हैरान कर...

रात 11 से सुबह 4 बजे तक लूटते रहे मेरी अस्‍मत…हैरान कर देगी आगरा एक्‍सप्रेसवे पर दरिंदगी की शिकार महिला की कहानी

Published on

नोएडा

देश भर में चर्चित यमुना एक्‍सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में महिला के साथ इको गाड़ी में गैंगरेप की घटना के बाद यूपी पुलिस की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवालिया निशान लग गए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस से जो आपबीती सुनाई है उसे जानकार आप भी सिहर उठेंगे। महिला ने बताया कि नोएडा के सेक्‍टर 37 में मंगलवार रात साढ़े आठ बजे इको गाड़ी में अपने घर फिरोजाबाद जाने के लिए बैठी थी। वाहन में पहले से 6 सवारियां बैठी थीं।

महिला ने पुलिस को बताया कि एक सवारी मथुरा, दो आगरा और बाकी फिरोजाबाद में उतर गईं। इको गाड़ी के ड्राइवर जयपाल ने महिला से पूछा कि उसको कहां जाना है। महिला ने जब बताया कि उसे बिधूना जाना है तो ड्राइवर ने कहा कि वह औरेया तक जा रहा है और उसे रास्‍ते में छोड़ देगा। इसके बाद जयपाल ने आगे जाकर यूटर्न ले लिया और गाड़ी वापस आगरा के तरफ ले जाने लगा।

महिला के मुताबिक, उसे रास्‍ता नहीं मालूम था इसलिए उसने कोई विरोध नहीं किया। टैक्‍सी चालक महिला को लेकर राष्‍ट्रीय राजमार्ग से गढ़ी रामी सड़क पर पहुंचा। वहां उसके दो साथी और आ गए। महिला का आरोप है कि तीनों ने मिलकर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बारी बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद ऑटो में बैठाकर उसे फिरोजाबाद के लिए रवाना कर दिया।

डरी सहमी महिला रास्‍ते भर चुप रही पर जब वह अपने शहर फिरोजाबाद पहुंची तो उसने थोड़ी हिम्‍मत दिखाई। सुबह सात बजे वह आगरा के एत्‍मादपुर थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्‍काल मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

Latest articles

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

More like this

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...