12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश बनी आफत, मुंबई-दिल्ली में सड़कें बनीं...

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश बनी आफत, मुंबई-दिल्ली में सड़कें बनीं समंदर, हिमाचल में बाढ़ का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून का असर दिखने लगा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है. शिमला के रामपुर बादल फट गया है. इसके चलते किसानों की कई बीघा फसल बाढ़ में बह गई. यहां के सरपारा गांव में बनी 14 मेगावाट की ग्रीनको प्रोजेक्ट की पेनस्टॉक लाइन बादल फटने के बाद आए पानी के तेज बहाव चलते क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी और पौड़ी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है.

हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आने का खतरा
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए अचानक बादल फटने के चलते बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश की आशंका है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने की संभावनाएं बढ़ गई है. फिलहाल बारिश के चलते राज्य भर में कई सड़कों पर आवाजाही रुक गई है.

कुल्लू और सोलन में भी बाढ़ से तबाही
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कल रात हुई लगातार बारिश के कारण करीब आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. रात भर हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे कुल्लू के मोहाल में सड़क किनारे खड़े वाहन बह गए. बाद में जेसीबी की मदद से गाड़ियों को पानी से बाहर निकालना पड़ा. सोलन में हुई भारी बारिश के कारण भी काफी नुकसान हुआ है. कालका-शिमला रेल ट्रैक लगातार दूसरे दिन बाधित रहा.

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं तेज बौछारों के साथ-साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं अन्य जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरिद्वार और देहरादून पर सड़कों पर भारी जलभराव
हरिद्वार और देहरादून में बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं. इस दौरान यहां लोगों के लिए सड़कों पर चलना दूभर हो गया है.भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान हरिद्वार में 78 मिमी, देहरादून में 33.2 मिमी, उत्तरकाशी में 27.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की ये स्थिति अगले कुछ और दिनों तक जारी रहेगी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...