13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयG20: जिनपिंग ने बढ़ाए कदम तो मोदी ने भी बढ़ा दिया हाथ,...

G20: जिनपिंग ने बढ़ाए कदम तो मोदी ने भी बढ़ा दिया हाथ, बाली में डिनर के दौरान हो गई मुलाकात

Published on

बाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में G20 समिट में शामिल हुए हैं। बाली में रात्रिभोज में शामिल होने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आपस में मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात का वीडियो आया है, जिसमें दिख रहा है कि मोदी को देख कर शी जिनपिंग उनकी तरफ बढ़े। शी जिनपिंग को देख कर मोदी खड़े हुए और आगे बढ़ कर हाथ मिलाया। दोनों नेताओं ने इंडोनेशिया की परंपरा से जुड़ी एक शर्ट पहन रखी थी। दोनों नेता एक दूसरे से खुशमिजाज माहौल में मिले। यह मुलाकात कुछ देर की रही। शी जिनपिंग इस रात्रिभोज में अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ मौजूद रहे।

पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। जी 20 समिट से अलग पीएम मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। शी जिनपिंग और पीएम मोदी की कोई मीटिंग प्रस्तावित नहीं है। इससे पहले पीएम मोदी और जिनपिंग सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई SCO समिट में शामिल हुए थे। तब भी दोनों की अलग से कोई मीटिंग नहीं हुई थी। दोनों नेताओं की ये मुलाकात तब हुई है जब शी जिनपिंग तानाशाही रवैया दिखाकर तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं। भारत की ओर से अभी तक जिनपिंग को औपचारिक तरीके से कोई भी बधाई संदेश नहीं दिया गया है।

गलवान घाटी के बाद पहली बार हाथ मिलाते दिखे
चीन और भारत के बीच सबसे बड़ा मुद्दा सीमा से जुड़ा है। सीमा विवाद के कारण कई बार हिंसा भी देखने को मिली है। जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसा देखने को मिली थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसमें लगभग 40 चीनी सैनिकों की मौत हुई थी। लेकिन चीन ने किसी भी तरह से इसे स्वीकार नहीं किया है। गलवान घाटी हिंसा के दो साल होने के बाद भी अभी तक दोनों नेताओं की कोई मीटिंग नहीं हुई है। कैमरे पर पहली बार दोनों नेता हाथ मिलाते दिखे हैं।

ऋषि सुनक से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। भारतीय मूल के ऋषि के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। इससे पहले अक्टूबर में पीएम मोदी और ऋषि सुनक ने फोन पर बातचीत की थी और दोनों देशों के बीच संतुलित और व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर जोर दिया था। पीएम मोदी सोमवार को बाली में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सेनेगल गणराज्य के राष्ट्रपति मैकी सॉल, नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की.

पीएम मोदी युद्ध खत्म करने पर दिया जोर
G20 देशों की यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। मीटिंग में हर बार इस युद्ध का जिक्र किया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन शायद इसी को देख कर इसमें शामिल नहीं हुए। जी-20 मीटिंग में पीएम मोदी ने रूस के मुद्दे पर भारत के रुख को दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सीजफायर का समर्थन करता है और इस मुद्दे को बातचीत के साथ सुलझाना चाहिए।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this