16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपाल400 रुपये किलो हुआ लहसुन तो किसानों ने खेतों में लगाए कैमरे,...

400 रुपये किलो हुआ लहसुन तो किसानों ने खेतों में लगाए कैमरे, घर से भी रख रहे फसल पर नजर

Published on

छिंदवाड़ा ,

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लहसुन उत्पादक किसान बेहद खुश हैं, क्योंकि किसानों का लहसुन खेतों से ही 300 रुपये किलो के हिसाब से जगह पर ही थोक व्यापारी खरीद रहे हैं. और यही लहसुन बाजार में 400 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है. इस बार किसानों को लहसुन से करोड़ो रुपये का फायदा हो रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि लहसुन की फसल की देखरेख के लिए खेतो में किसानों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. नजर रखी जा रही है कि लहसुन की कोई चोरी तो नहीं कर रहा.

जिले के सांवरी गांव पोनार निवासी युवा किसान राहुल देशमुख आधुनिक खेती करते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खेती कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमाया है. उन्होंने पहली बार अपने खेतों में लहसुन लगाया है और उसकी देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं.

युवा किसान राहुल का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से मजदूर काम करते दिखाई देते हैं. लहसुन महंगा है. चोरी का डर है, इसलिए भी कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि आजकल तो सोलर वाला सीसीटीवी कैमरा आ गया है. इसमें बिजली की भी जरूरत नही होती. किसान राहुल ने बताया, मेरे खेत में पहले चोरी भी हुई थी, उसके बाद कैमरे लगाए गए. मैंने 13 एकड़ में लहसुन की फसल लगाई. फायदा 1 करोड़ से ऊपर है और 25 लाख रुपये की लागत लगी है. लहसुन बिकने के लिए हैदराबाद जा रहा है.

राहुल ने बताया कि उनके पास कुल 35 एकड़ की खेती है. उसमें 16 एकड़ में टमाटर और 2 एकड़ में शिमला मिर्च, 13 एकड़ में लहसुन की फसल उगती है. मुख्य फसल लहसुन ही है. राहुल का कहना है कि जिस साल लहसून महंगा रहता है, उसी समय लहसुन लगाते हैं. जून में लहसुन के रेट ज्यादा हैं तो ही हम लगाते हैं. जमीन को भी रेस्ट चाहिए. एक ही जगह पर बार बार लहसुन नहीं लगता. आने वाले साल में भी लहसुन महंगा ही रहेगा.

बता दें की युवा किसान राहुल ने पॉलीहाउस बनाया है. यहां पर वह मिर्च और टमाटर के पौधे तैयार कर अन्य किसानों को बेचते हैं. इससे उनकी अच्छी खासी आमदनी हो रही है. राहुल का टमाटर का काम भी रेगुलर चलता है. उनके पास 150 मजदूर काम करते हैं

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...