13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयतैयार हो जाएं शुरू हो गई भयंकर गर्मी…मार्च में ही दिल्ली का...

तैयार हो जाएं शुरू हो गई भयंकर गर्मी…मार्च में ही दिल्ली का टूटा रिकॉर्ड, यूपी-बिहार वालों का भी बुरा हाल

Published on

गर्मियां आते ही शहरों का हाल सबसे पहले बुरा होता है, जहां लोग सोचते हैं कि मार्च के महीने में कुछ तो ठंड का और मजा ले लें, लेकिन गर्मी का प्रकोप मानों बस इंतजार कर रहा हो कि आज से मुझे इन्हें अपनी समर पावर दिखानी पड़ेगी। बता दें, बुधवार के दिन दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर भारत में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति सामान्य से करीबन दोगुनी हो सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगर आप बहार निकलने का सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा पहले जान लें किन शहरों में क्या हालत हैं और कैसे आप सावधानी बरतनी चाहिए।

दिल्ली में देखी गई रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
IMD के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा था। इस साल का ये सबसे अधिक तापमान है, जिसने मंगलवार को दर्ज हुए 37.1 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में मार्च में आखिरी बार इतना तापमान 2022 में दर्ज हुआ था, जब 29 मार्च को पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

भारत में हीटवेव के दिनों की संख्या
IMD ने अपने ताजा अनुमान में कहा कि मार्च से मई 2025 के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। आमतौर पर इन जगहों पर 5 से 6 दिन हीटवेव के देखे जाते हैं, लेकिन इस साल ये संख्या 10 से 12 तक जा सकती है। हालांकि ये सभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये साल 2024 से अधिक गर्म रहने वाला है, जो भारत का अब तक का सबसे गर्म साल था। पिछले साल देश में 554 हीटवेव दिन दर्ज हुए थे।

देशभर में बढ़ता तापमान
दिल्ली के अलावा, देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी तापमान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के अकोला में 42 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 40.9 डिग्री सेल्सियस देखा गया था, वहीं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे लू का खतरा सबसे ज्यादा देखा जाएगा।

यूपी बिहार जाने वाले भी रहें सावधान
IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जिसमें यूपी शामिल है, अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आज के दिन भी यहां कई शहरों में 38-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि पूर्वी यूपी में बारिश या गरज की संभावना है। अगर आप रह रहे हैं या कहीं किसी काम से जा रहे हैं, तो अपने साथ छाता लेकर जाएं, पानी की बोतल भी साथ में रखें, कुछ चबाने के लिए भी अपने बैग में कुछ न कुछ रखें। साथ ही बीच बीच में जूस का सेवन करते रहें। ध्यान रहे, ज्यादा जरूरत है तभी घर से निकलें।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...