7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: ट्रेन के AC कोच में लड़की का रेप, आरोपी ने...

मध्य प्रदेश: ट्रेन के AC कोच में लड़की का रेप, आरोपी ने खुद को बाथरूम में किया कैद

Published on

सतना ,

मध्य प्रदेश में एक बार फिर दुष्कर्म की बड़ी वारदात सामने आई है. चलती ट्रेन के वातानुकूलित कोच (AC Coach) में यात्रा कर रही एक युवती का बाथरूम में रेप किया गया. साथ ही घिनौनी वारदात को अंजाम देने से पहले पीड़िता को बुरी तरह पीटा गया.

जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम कटनी से उचेहरा के लिए मेमू ट्रेन में एक युवती यात्रा कर रही थी. इसी दौरान जब ट्रेन कटनी से कुछ दूरी पकरिया स्टेशन पर पहुंची, तभी एसी कोच में बैठी हुई युवती बाथरूम के लिए गई. इसी दौरान एक युवक ट्रेन में चढ़ा और बाथरूम में जा घुसा, और युवती के साथ बाथरूम का दरवाजा बंद कर जमकर मारपीट करने लगा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद जैसे ही ट्रेन सतना स्टेशन पहुंची, तब पीड़िता ने शोर मचाया और प्लेटफॉर्म पर उतरकर पूरा मामला जीआरपी पुलिस को बताया. लेकिन तब तक सतना स्टेशन से मेमू ट्रेन जा चुकी थी.

सतना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन मास्टर से बात कर ट्रेन को अगले स्टेशन में रुकवाया, और जीआरपी आरपीएफ की टीम कैमा स्टेशन पहुंची. लेकिन आरोपी बाथरूम के अंदर दरवाजा बंद करके घुस गया. पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला.

ट्रेन का समय हो रहा था. इसके बाद ट्रेन कैमा स्टेशन से चल दी. फिर रीवा स्टेशन में ट्रेन को रुकवा कर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया और आरोपी को बाहर निकाल कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी का नाम पंकज कुशवाहा बताया जा रहा है. इसके बाद कटनी जीआरपी पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया.कटनी जीआरपी पुलिस में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this