3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य'हमारा पैसा दो, वर्ना सत्ता छोड़ दो', जानें केंद्र सरकार पर क्यों...

‘हमारा पैसा दो, वर्ना सत्ता छोड़ दो’, जानें केंद्र सरकार पर क्यों भड़कीं सीएम ममता बनर्जी

Published on

झाड़ग्राम,

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने आज बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर उनकी एक प्रतिमा का अनावरण किया. बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम ममता ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना भी साधा. ममता ने यह तक कह दिया कि क्या विकास फंड लेने के लिए उन्हें पीएम मोदी के पैरों में गिरकर इसकी भीख मांगनी होगी?

ममता बनर्जी यहां MGNREGA फंड नहीं जारी होने का आरोप लगा रही थीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार या तो उनका पैसा दे, वर्ना सरकार छोड़ दे. सीएम ममता ने बंगाल के झाड़ग्राम जिले में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया था. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित किया. यहां ममता बनर्जी पारंपरिक ढोल भी बजाती देखी गईं.

केंद्र सरकार पर ममता बनर्जी का निशाना
कार्यक्रम में सीएम ममता ने कहा कि हमने कहा था कि आदिवासियों की जमीन कोई नहीं छीन सकता. हमने ऐसा होने भी नहीं दिया. ममता ने आगे कहा कि कुछ लोग दिल्ली (केंद्र सरकार) को लिखते हैं बंगाल सरकार को विकास के लिए फंड ना दिया जाए. अगर ऐसा ही रहा तो मैं आप लोगों को कहूंगी कि ड्रम, तीर और कमान से केंद्र सरकार के अत्याचार का विरोध कीजिए.

ममता ने आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कुछ सालों पहले पीएम मोदी से फंड रिलीज करने को कहा था, क्या मुझे उनके पैर पकड़कर भीख मांगनी चाहिए? हमें पैसा दीजिए या फिर सरकार छोड़ दीजिए. अगर आप हमें पैसा नहीं देंगे तो लोग आपको जीएसटी क्यों देंगे?

आदिवासी गांव में पहुंचीं ममता बनर्जी
जनसभा के बाद सीएम ममता झाड़ग्राम के एक गांव में भी पहुंचीं. इस आदिवासी गांव में ममता ने लोगों की समस्या सुनी. एक तीन महीने के बच्चे को उन्होंने अपनी गोद में भी लिया. कुछ आदिवासी महिलाओं ने सीएम ममता से शिकायत भी कीं. वह बोलीं कि उनको रहने के लिए घर नहीं मिला है. साथ ही साथ उनके इलाके में पानी की सुविधा भी नहीं है. पीने का पानी लाने के लिए उनको दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है.

लोगों की परेशानियां सुनने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने वहां के लोगों को साल 2024 तक पाइपलाइन का भरोसा दिया. ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उनको ‘काम के 100 दिन’ यानी MGNREGA का पैसा नहीं दिया है, इसलिए लोगों को पैसा नहीं मिल पाया है.

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...