11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाम का हिसाब 48 घंटे में दीजिए, नहीं तो नौकरी से छुट्टी......

काम का हिसाब 48 घंटे में दीजिए, नहीं तो नौकरी से छुट्टी… मस्क ने सरकारी कर्मचारियों को दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी कारोबारी और DOGE डिपार्टमेंट प्रमुख एलन मस्क ने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कर्मचारियों से उनके काम का हिसाब-किताब मांगा है। इसके लिए उन्होंने दो दिन का समय दिया है। इस दौरान उन्हें बताना होगा कि उन्होंने पिछले हफ्ते क्या काम किया। हिसाब न देने वाले की नौकरी से छुट्टी कर दी जाएगी। DOGE का काम सरकारी खर्चे में कटौती करना है।

मस्क के आदेश के बाद लाखों संघीय कर्मचारियों के पास सिर्फ 48 घंटे हैं। उन्हें बताना है कि पिछले हफ्ते उन्होंने क्या काम किया। ये सब मस्क की उस मुहिम का हिस्सा है जिसमें वो सरकारी खर्च में कटौती करना चाहते हैं। मस्क इसे ‘हर जगह बर्बादी’ बताते हैं। मस्क ने हिसाब-किताब की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की थी।

क्या लिखा है मस्क ने पोस्ट में?
मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के अनुसार सभी संघीय कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल मिलेगा। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले हफ्ते क्या काम किया।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जवाब ना देने को इस्तीफा माना जाएगा।’

इसके कुछ देर बाद ही कर्मचारियों को तीन लाइन का एक ईमेल मिला। इसमें लिखा था, ‘कृपया इस ईमेल का जवाब देते हुए लगभग 5 बिंदुओं में बताएं कि आपने पिछले हफ्ते क्या काम किया। अपने मैनेजर को भी CC करें।’ जवाब देने की आखिरी तारीख सोमवार रात 11:59 बजे है।

काफी कर्मचारियों को निकाला जा चुका है
ट्रंप प्रशासन के पहले महीने में ही हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कुछ को बर्खास्त कर दिया गया है तो कुछ को रिटायरमेंट का प्रस्ताव दिया गया। व्हाइट हाउस और मस्क का डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) नए और पुराने, दोनों तरह के कर्मचारियों को निकाल रहा है। एजेंसी के प्रमुखों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाने और अरबों डॉलर के संघीय अनुदान को रोकने के लिए कहा गया है।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...