14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'तीन लाख दो और एक महीने के लिए बहन को ले जाओ'...

‘तीन लाख दो और एक महीने के लिए बहन को ले जाओ’ उम्र 16 साल कुछ भी करने की छूट, एमपी में बेटियों के ये कैसे सौदागर?

Published on

नीमच

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में 12 साल की एक मासूम से साथ दरिंदगी की गई है। इस घटना के बाद उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में गुस्सा है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के कई ऐसे भी जिले हैं जहां बेटियों का सौदा किया जाता है। बेटियों का सौदा पैसों के लालच में किया जाता है। नीमच जिले के कई गावों में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आए हैं। एक स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ है कि कैसे रिश्तेदार पैसों के लिए नाबालिग लड़कियों को बेच देते हैं।

दरअसल, आज तक के एक स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार, राज्य के नीमच जिले में बेटियों का सौदा किया जाता है। यहां रिश्तेदार पैसों को लालच में अपनी बहन और बेटियों का सौदा करते हैं। नीमच जिले के कई गांवों में बेटियों के सौदा किया जाता है। स्टिंग ऑपरेशन के अनुसार, नीमच जिले के बरखेड़ी और बरदिया गांव में अपने ही बेटियों का सौदा मोटी रकम में करते हैं।

तीन लाख में बहन का सौदा
स्टिंग के अनुसार, विजय नाम का एक शख्स अपनी बहन का सौदा करना चाहता है। उसने बताया कि एक महीने के लिए उसने अपनी बहन की कीमत तीन लाख रुपए तय की है। उसकी उम्र 16 साल है। उसने बताया कि सौदा करने से पहले एक एंग्रीमेंट लिखा जाता है। इस एग्रीमेंट में यह लिखा जाता है कि बच्ची को कितने दिन के लिए उधार ले रहे हैं। समय पूरा होने के बाद बच्ची को वापस लौटाना पड़ता है। सौदा कोरे कागज या फिर स्टांप पेपर में होता है। इस दौरान बच्ची के साथ कुछ भी करने की छूट होती है।

15 से 16 साल की लड़कियों का होता है सौदा
नीमच जिले के ही बरदिया गांव में एक दलाल ने बेटियों के सौदे को लेकर कई खुलासे किए। दलाल ने बताया कि जिन बेटियों का सौदा किया जाता है उनकी उम्र 15 से 16 साल की होती है। उसने बताया कि बेटियों के रिश्तेदार ही सौदा करते हैं। कई बार सौदा करने वाले में मां-बाप और मौसी भी शामिल होती हैं। ये 1 साल तक के लिए बेटी का सौदा करते हैं। इसके बदले में उन्हें 6 से 7 लाख रुपए तक मिलते हैं।

Latest articles

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

More like this

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...