19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीति10 Youtube चैनल्स पर सरकार का एक्शन, ध्रुव राठी समेत 45 वीडियो...

10 Youtube चैनल्स पर सरकार का एक्शन, ध्रुव राठी समेत 45 वीडियो किए ब्लॉक

Published on

नई दिल्ली,

देश के सुरक्षा तंत्र के खिलाफ काम करने और नफरत फैलाने वाले Youtube के 10 चैनलों और 45 वीडियो के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है. मंत्रालय ने 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. इन वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. यह फैसला 23 सितंबर को लिया गया. सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश के खिलाफ जहर उगलने और नफरत फैलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए 10 यू-ट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है”.

इन वीडियो में दावा किया गया था कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकारों को छीन लिया है. अनुराग ठाकुर ने कहा, “इस तरह के वीडियो के जरिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई थी.”मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए कुछ वीडियो में अग्निपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर और अन्य मुद्दों पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया जा रहा था.

देश की सीमा को गलत दिखाया गया
इसी तरह कुछ वीडियो में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों के साथ देश की सीमा को भी गलत तरीके से दिखाया गया था. यह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए हानिकारक था.मंत्रालय ने कहा कि सरकार देश की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश
मंत्रालय ने ये भी बताया कि इन वीडियो के जरिए अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की भी कोशिश की गई. साथ ही चीन की ओर घुसपैठ का दावा किया गया. वीडियो में एनएसए को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.इतना ही नहीं भारतीय सेना में आंतरिक कलह जैसी भ्रामक बातें कही गईं. उधर, सूत्रों का कहना है कि यू-ट्यूब ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिखाया गया भारतीय सीमा से जुड़ा ध्रुव राठी का वीडियो अभी तक नहीं हटाया है.

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...