12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'राज्यपाल कोर्ट की अवहेलना कर रहे...', DMK नेता को मंत्रिमंडल में शामिल...

‘राज्यपाल कोर्ट की अवहेलना कर रहे…’, DMK नेता को मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर गवर्नर आरएन रवि पर भड़के CJI

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के आचरण को लेकर चिंता जताई है, और दो टूक कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना कर रहे हैं. दरअसल राज्यपाल DMK नेता के पोनमुडी की दोषसिद्धि पर रोक लगने के बावजूद राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल करने से इनकार कर रहे हैं. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने राज्यपाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वह “सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना” कर रहे हैं. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “हम इस मामले में राज्यपाल के आचरण को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं. वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं.”

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जब किसी अदालत द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगा दी जाती है, तो राज्यपाल के पास कुछ कहने के लिए नहीं रह जाता है. पीठ ने अब राज्यपाल को डीएमके के नेता के पोनमुडी को मंत्री नियुक्त करने के लिए कल तक का एक दिन का समय दिया है.

सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पोनमुडी को मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा की गई सिफारिश को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल रवि को निर्देश देने की मांग की गई थी. तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. राज्यपाल आरएन रवि ने वरिष्ठ डीएमके नेता के पोनमुडी को मंत्री नियुक्त करने से इनकार कर दिया था. तमिलनाडु सरकार ने इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार की याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया था.

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पोनमुडी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी और तीन साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल केवल नाममात्र का मुखिया है, जिससे चुनी हुई सरकार के फैसलों को लागू करने की उम्मीद की जाती है. चीफ जस्टिस ने कहा कि, “क्या हम कानून के शासन द्वारा शासित हैं? कोई भी संवैधानिक पदाधिकारी ऐसा कैसे कह सकता है. हमारे आदेश को लागू किया जाना चाहिए. राज्यपाल के पास सरकार को सलाह देने की शक्ति है. अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की सुनवाई कल करने का अनुरोध किया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...