14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलमहान लियोनेल मेसी का सपना पूरा, फ्रांस को शूटकर तीसरी बार चैंपियन...

महान लियोनेल मेसी का सपना पूरा, फ्रांस को शूटकर तीसरी बार चैंपियन बना अर्जेंटीना

Published on

दोहा

कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी। पहला हाफ अर्जेंटीना के नाम रहा। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पहला गोल दागा। इसके बाद डी मारिया ने गोल दागा। इस तरह से फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंत में किलियान एमबापे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई।

90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। लियोनल मेसी की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।

पेनल्टी शूटआउट में किसने दागे गोल
फ्रांस
किलियन एम्बापे (गोल)
किंग्सले कोमान (चूक गए)
एयुरेलियन (चूक गए)
रैंडर कोलो मॉनी (गोल)

अर्जेंटीना
लियोनेल मेसी (गोल)
पाउलो डाइबाला (गोल)
लिएंड्रो पैराडोस (गोल)
गोंजालो मोंटिएल (गोल)

लियोनेल मेसी ने दागा पहला गोल, हाफ आइम तक अर्जेंटीना 2-0 से आगे
लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली थी। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया, जो उन्हें उन्हें जब फ्रांस के डेम्बेले के एंजेल डि मारिया पर फाउल करने पर मिला था। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा। मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं।

दो मिनट में दो गाल दाग एम्बापे ने पलट दिया पासा
दूसरे हाफ में गेम अर्जेंटीना के पक्ष में जाता दिख रहा था कि किलियन एम्बापे ने दो मिनट में दो गाल दागते हुए पासा ही पलट दिया। एम्बापे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा, जबकि 97 सेकंड बाद गेंद जाल में उलझाते हुए फ्रांस को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। पेरिस सेंट जर्मेन में साथी एम्बापे की रफ्तार के आगे मेसी के सूरमा डिफेंडर पूरी तरह फेल हो गए। अर्जेंटीना की दीवार माने जाने वाले गोलकीपर मार्टिनेज भी असहाय दिखे। इस तरह एम्बापे अब मेसी से एक गोल आगे हो गए।

एक्स्ट्रा टाइम में फिर मेसी-एम्बापे ने दागे गोल, फिर अर्जेंटीना ने शूट किया
इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं लग सके। अर्जेंटीना के पास दो मौके थे, लेकिन फ्रांस के डिफेंस ने गोल नहीं होने दिया। मैच को एक्स्ट्रा टाइम के लिए बढ़ाया गया। 108वें मिनट में मेसी ने गोल दागते हुए टीम को 3-2 की बढ़त दिलाई तो पेनल्टी पर गोल दागते 118वें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। बाद में पेनल्टी शूटआउट में मेसी की टीम ने मैदान मारते हुए इतिहास रच दिया।

वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता है. मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीनाई टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है. जबकि दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है. इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...