11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यगुजरात : महिला को घर बुला गंदी बात, BJP नेता का वीडियो...

गुजरात : महिला को घर बुला गंदी बात, BJP नेता का वीडियो वायरल; पार्टी ने निकाला

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। सुमुल के डायरेक्टर और बरडोली जिले के भाजपा नेता अजित पटेल का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई। किरकिरी होते देख पार्टी ने पटेल को पार्टी से बाहर कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। सुमूल के डायरेक्टर पद पर भी तलवार लटक गई है। खरवासा दूधमंडली उन्हें डायरेक्टर पद से हटाने का फैसला कर सकता है।

अजित पटेल का यह वीडियो दो दिन पपहले सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी नेता आकर एक घर का दरवाजा खोलते हैं। एक महिला घर के अंदर दाखिल होती है। पटेल महिला को पकड़कर किस करते हैं। वीडियो गुजरात में वॉट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है। सूरत जिला कांग्रेस महिला मोर्चा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही भाजपा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। यह वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। पार्टी ने अजित पटेल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। सूरत जिला बीजेपी अध्यक्ष ने पटेल पर ऐक्शन लिया।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...