12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यगुजरात: महिला ने शराब के नशे में पुलिसवालों से की बदसलूकी, शराबबंदी...

गुजरात: महिला ने शराब के नशे में पुलिसवालों से की बदसलूकी, शराबबंदी को लेकर लोग ऐसे कस रहे तंज

Published on

नई दिल्ली

गुजरात में शराबबंदी कई सालों से लागू है, हालांकि इसके बावजूद कई बार लोग शराब के नशे में धुत दिखाई देते हैं। अब एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करती नजर आ रही है। महिला के नशे में धुत होकर सड़क पर ड्रामा करने का वीडियो वायरल है और लोग गुजरात में शराबबंदी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

शराब के नशे में हंगामा करती महिला वीडियो वायरल
शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाती महिला को पुलिस वालों ने जब रोका तो वह भड़क गई। पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगी। उसका मोबाइल छीन लिया गया तो वह आगबबूला हो गई। इसके बाद तो वह सड़क पर उतरकर पुलिसकर्मियों से उलझने लगी। काफी देर तक वडोदरा की सड़क पर ड्रामा चलता रहा। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस वालों से की हाथापाई
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिसवालों की तरफ बढ़ रही है तो वह पीछे हट रहे हैं और जब एक महिला पुलिसकर्मी उसे समझाने और उस पर काबू करने की कोशिश करती है तो वह हाथापाई करने लगी। बताया जा रहा है कि महिला एक जानी-मानी आर्टिस्ट है और शराब के नशे में उसने काफी देर तक सड़क पर ड्रामा किया।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
@VitanParmar ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘किसी आदमी को देखा है ऐसा कुछ करते वह भी पुलिस के साथ? और यह कितनी गाली दे रही है और सब पुलिसवाले तमाशा देख रहे हैं क्योंकि वह एक औरत है वरना आदमी होता तो अब तक उसे तोड़ देते पुलिसवाले।’ एक अन्य ने लिखा, ‘महिला पर कार्रवाई हो लेकिन उसे शराब कब, कहां और कैसे मिली… पहले इसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के गृहराज्य में तो सालों से शराब बैन है।’

गुजरात में शराबबंदी पर उठ रहे सवाल
@MANJULtoons ने तंज कसते हुए लिखा, ‘वीडियो कांग्रेस शासित प्रदेश में बना है। शराब, गुजरात, स्त्री, पुलिस से बदतमीज़ी…ये गुजरात मॉडल हो ही नहीं सकता।’ सचिन तिवारी ने लिखा, ‘ये हाल तब है जब पूरी तरह से यहां शराब बंद है। सरकार को रेवेन्यू तो नहीं आता मगर बवाल तो झेलने ही पडेगें, क्योंकि शराब माफिया की यहां बल्ले बल्ले है।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...