18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने बनाया परमाणु बम तो खाड़ी देश 'चुप' नहीं रहेंगे, सऊदी...

ईरान ने बनाया परमाणु बम तो खाड़ी देश ‘चुप’ नहीं रहेंगे, सऊदी विदेश मंत्री की खुली चेतावनी

Published on

रियाद

सऊदी अरब के विदेश मंत्री राजकुमार फैसल बिन फरहान ने परमाणु बम बनाने की अटकलों के बीच ईरान को खुली चेतावनी दी है। सऊदी मंत्री ने कहा कि ईरान अगर परमाणु बम हासिल करता है तो खाड़ी देश भी अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे। अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्‍यक्ष तरीके से परमाणु डील को लेकर बातचीत चल रही थी जो अभी रुक गई है। इस डील से साल 2018 में डोनाल्‍ड ट्रंप पीछे हट गए थे। वहीं संयुक्‍त राष्‍ट्र की परमाणु संस्‍था के मुखिया ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि ईरान ने परमाणु संवर्द्धन क्षमता को बढ़ाने का ऐलान किया है।

प्रिंस फैसल बिन फरहान ने रविवार को अबू धाबी में आयोजित एक सम्‍मेलन में कहा, ‘अगर ईरान एक पूरी तरह से तैयार परमाणु बम हासिल करता है तो सभी रास्‍ते बंद हो जाएंगे।’ उन्‍होंने कहा, ‘इस इलाके में हम बहुत खतरनाक माहौल में हैं। आप अपेक्षा कर सकते हैं कि क्षेत्रीय देश निश्चित रूप से इस तरफ देखेंगे कि वे खुद अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।’ ईरान के साथ पश्चिमी देशों की बातचीत बंद हो गई है। पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया है कि ईरान गैरजरूरी डिमांड कर रहा है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दहशत में हैं खाड़ी देश
पश्चिमी देशों का यह भी कहना है कि ईरान अपने यहां चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन से ध्‍यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अरब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा से ही संदेह की दृष्टि से देखता रहा है। प्रिंस ने कहा कि वह इस शर्त पर परमाणु डील को लेकर बातचीत को फिर से शुरू करने का समर्थन करता है कि यह तेहरान के साथ जोरदार डील के लिए एक शुरुआती बिंदू होना चाहिए, अंतिम बिंदू नहीं।’

खाड़ी के अरब देशों ने एक मजबूत समझौते के लिए दबाव डाला है ताकि ईरान के मिसाइल, ड्रोन कार्यक्रम और क्षेत्रीय छद्म चरमपंथी गुटों के नेटवर्क की चुनौती से निपटा जा सके। उनका इशारा हूती विद्रोहियों की ओर था जिसे ईरान का समर्थन हासिल है। प्रिंस ने कहा, ‘दुर्भाग्‍य से संकेत बहुत सकारात्‍मक नहीं हैं। हम यह सुन रहे हैं कि ईरान की परमाणु हथियार कार्यक्रम में कोई रुचि नहीं है लेकिन हमें और ज्‍यादा आश्‍वासन की जरूरत है।’ वहीं ईरान ने हमेशा से ही दावा किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम नागरिक उद्देश्‍यों के लिए है। वहीं यूएई की ओर से यह भी मांग उठ रही है कि ईरान और रूस के बीच हथियार डील को देखते हुए पूरे परमाणु समझौते पर फिर से विचार किया जाए।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...