18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयआधी जमी पैंगॉन्ग लेक... स्पेस से कैसी दिखती है दुनिया की सबसे...

आधी जमी पैंगॉन्ग लेक… स्पेस से कैसी दिखती है दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक

Published on

नई दिल्ली,

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के एक क्रू मेंबर यानी एस्ट्रोनॉट ने भारत-चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मौजूद पैंगॉन्ग लेक (Pangong Tso) की तस्वीर ली. ये झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है. तिब्बत के पठार के पश्चिमी हिस्से में मौजूद इस झील का पूरा क्षेत्रफल 134 किलोमीटर का है. यह 13,862 फीट की ऊंचाई पर है.

ऊपर दिख रही तस्वीर इस साल जनवरी की है, जिसे नासा ने फिर से ट्वीट किया है. तस्वीर के दाहिनी तरफ बर्फ और उसमें पड़ी दरारें दिख रही है. जबकि, बाईं तरफ नीला साफ पानी. जहां पर नदी का जुड़ाव है, वहां पर पानी का रंग हरा है. डेल्टा दिख रहा है. झील के किनारे ऊंचे तट हैं, यानी रेज्ड बीच. झील के किनारे सड़कें भी दिख रही हैं.

कई नाम से फेमस, 10% हिस्से को लेकर अक्सर होता है विवाद
पैंगॉन्ग लेक को और भी कई नामों से जाना जाता है. जैसे- त्सो न्याक, रम त्सो और न्याक त्सो. इस झील का करीब 50 फीसदी हिस्सा चीन के तिब्बत वाले हिस्से में है. 40 फीसदी लद्दाख में हैं. 10 फीसदी हिस्से को लेकर अक्सर भारतीय और चीनी सेना के बीच विवाद होता रहता है. इस झील का सबसे चौड़ा इलाका 5 किलोमीटर का है.

तीन पहाड़ी रेंज से घिरा हुआ, हर रेंज की अपनी खासियत
नमकीन पानी हने के बावजूद इस झील में सर्दियों में बर्फ जम जाती है. यह झील अपने भौगोलिक स्थिति की वजह से भी काफी ज्यादा अद्भुत है. इसके तीन तरफ अलग-अलग माउंटेन रेंज हैं. पहला चांगचेनमो रेंज, दूसरा पैंगॉन्ग रेंज. ये दोनों ही काराकोरम रेंज के सब-रेंज हैं. इसके अलावा कैलाश रेंज.

विवाद वाली जगहें और फिंगर इसी लेक के एक हिस्से में
चांगचेनमो रेंज झील के पूर्व से उत्तर की तरफ है. इसमें फिंगर-1 से फिंगर-8 तक हैं. पैंगॉन्ग रेंज दक्षिणी हिस्से की तरफ है. यह पश्चिम दिशा में तांग्त्से से दक्षिणी किनारे के चुशुल तक है. वहीं कैलाश रेंज झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद है. चीन झील के अपनी साइड में लगातार सड़कें बना रहा है. गांव बसा रहा है. सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. इसके जवाब में भारत को भी झीले के आसपास की सिक्योरिटी और सैन्य ताकत बढ़ाना पड़ रहा है. भारत ने आधुनिक हथियार और राडार सिस्टम इस झील के आसपास लगा रखे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...