9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिहामिद अंसारी बोले- पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत को नहीं जानता, BJP ने फोटो...

हामिद अंसारी बोले- पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत को नहीं जानता, BJP ने फोटो शेयर कर घेरा

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक बार फिर सफाई दी है कि वो नुसरत मिर्जा नाम के किसी भी पाकिस्तानी पत्रकार को नहीं जानते हैं और न ही उसे कभी किसी कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया है. उनका यह बयान बीजेपी की ओर से शुक्रवार को किए गए ताजा हमले के बाद आया है.

दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि यूपीए के शासन के दौरान वह 5 बार भारत गए हैं उस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए संवेदनशील जानकारी दी गई. मिर्जा कथित तौर पर यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि वह भारत हामिद अंसारी के न्योते पर गए थे और उनकी उनसे (हामिद अंसारी) से मुलाकात भी हुई थी.

पाकिस्तानी पत्रकार के इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस और पूर्व उपराष्ट्रपति को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. शुक्रवार को पार्टी की ओर से एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक बैठक में तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा दिख रहे हैं.

हालांकि हामिद अंसारी की ओर से सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया है. उनकी ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पूर्व उपराष्ट्रपति पुराने बयान पर कायम हैं कि वो किसी भी नुसरत मिर्ज नाम के किसी भी पाकिस्तानी पत्रकार को नहीं मानते हैं और न ही कभी आतंकवाद पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया है.

बीजेपी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए दो दिन पहले भी हामिद अंसारी ने कहा था कि यह सभी को पता है कि उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम में आने वाले विदेशी मेहमानों को सरकार की सलाह, ज्यादातर विदेश मंत्रालय की ओर से आमंत्रित किया जाता है.

बीजेपी के आरोप
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो मुहिम पूरी दुनिया में चलाई जा रही है उसमें भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और कांग्रेस की सरकार 2005-11 के बीच में पांच बार ऐसे व्यक्ति को भारत बुलाती हैं जो देश की गोपनीय जानकारी साझा करता है. देश की जनता ये पूछना चाहती है कि आतंकवाद का खात्मा करने के लिए क्या कांग्रेस सरकार की यही नीति थी? कांग्रेस देश की अति गोपनीय चीजों को दूसरे देश से साझा कर रही थी, जिसका वो आतंकवाद के लिए इस्तेमाल कर रहे थे.

कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी की ओर से किए गए हमले पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी प्रवक्ता का दुष्प्रचार सबसे निम्न स्तर का चरित्र हनन है. पीएम और उनके पार्टी के सहयोगियों द्वारा सार्वजनिक संवाद का स्तर रसातल तक गिराने और अपने पेटेंटे ब्रांड के झूठ को विस्तारित करने के लिए हो रहे प्रयास शर्मनाक और स्तब्धकारी हैं. यह रवैया उनमें व्याप्त मानसिक बीमारी और सत्यनिष्ठा के दिवालियापन को भी दर्शाता है

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...