6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरें... व्हाइट हाउस ने दिखाई प्रवासियों के...

हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरें… व्हाइट हाउस ने दिखाई प्रवासियों के मास डिपोर्टेशन की तस्वीरें, कहा- ये ट्रंप का दुनिया को मैसेज

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका में अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की है। व्हाइट हाउस ने एक्स पर जो तस्वीरें शेयर की है, उनमें अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सेना के विमान में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। इन लोगों को जंजीरों से बांधकर विमान में ले जाया गया है। हाथों और पीठ के साथ-साथ इन लोगों के पैरों में भी जंजीरें बंधी हुई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर सख्ती का ऐलान किया था, उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद इस तरफ कार्रवाई शुरू भी हो गई है।

व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट ने एक्स पर इन तस्वीरों के साथ लिखा, ‘डिपोर्शन की फ्लाइट शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश भेज रहे हैं। संदेश साफ है कि अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं, तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आपको वापस जाना होगा।’ उन्होंने कहा कि ट्रंप के वादे के मुताबिक सामूहिक निष्कासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है।

कार्रवाई से अप्रवासियों में डर
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद हरकत में आए अमेरिकी अधिकारियों ने सैकड़ों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और सैन्य विमानों से देश से बाहर भेज दिया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डे अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए कई अवैध अप्रवासी शामिल हैं। इस अभियान के आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। इसने प्रवासियों के बीच एक डर का माहौल बना दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बीते साल अपने चुनाव प्रचार के दौरान अवैध अप्रवासन पर कड़ी कार्रवाई का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने इस मुद्दे पर सख्ती जताई और इसी हफ्ते शपथ ग्रहण के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। उन्होंने विदेशियों को निर्वासित करने की कसम खाई है और उन स्थानीय अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का संकेत दिया, जो नई आव्रजन नीतियों को लागू नहीं करते हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...