10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या श्रद्धा की तरह और लड़कियां भी बनीं शिकार, कहीं सीरियल किलर...

क्या श्रद्धा की तरह और लड़कियां भी बनीं शिकार, कहीं सीरियल किलर तो नहीं है आफताब?

Published on

नई दिल्ली

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आफताब के संपर्क में कितनी और लड़कियां थीं। इनकी डिटेल निकालकर पुलिस इनसे भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि इनमें से कोई और लड़की तो कहीं लापता नहीं है। पुलिस इस बात को भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं आफताब ने इस तरह से और लड़कियों की तो हत्या नहीं की थी। इसके साइको किलर होने की भी पुलिस जांच कर सकती है। दिल्ली पुलिस अब आफताब के परिवार और इसके संपर्क में रहने वाले तमाम दूर या पास के यार-दोस्तों से भी संपर्क कर इसके बारे में जानने की कोशिश कर रही है, ताकि इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हाथ लग सके। सूत्रों का यह भी कहना है कि 23 नवंबर 2020 को आफताब ने मुंबई में श्रद्धा वॉकर की जान लेने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई के नाला सोपारा पुलिस में शिकायत भी कराई गई थी। लेकिन बाद में आफताब ने श्रद्धा से कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। उसने शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए यह भी कह दिया था कि नहीं तो वह खुदकुशी कर लेगा। इसके बाद मुंबई पुलिस से शिकायत वापस ले ली गई थी। पुलिस आफताब के ड्रग्स लेने के साथ ही इस बात की भी जांच कर सकती है कि कहीं आफताब ड्रग्स का धंधा भी तो नहीं करता था।

जांच के लिए मुंबई पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है, जहां वह श्रद्धा के परिवार और उनके दोस्तों से बात कर रही है। दिल्ली पुलिस श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण से भी बात करके आफताब और श्रद्धा के रिश्तों और इनके बारे में बाकी जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस मुंबई के वसई में रहने वाले आफताब के परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। जहां इस मामले का खुलासा होने से पहले तक आफताब का परिवार रहता था। हालांकि, अब इसका परिवार वहां से कहीं और शिफ्ट हो गया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस वहां आफताब के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।

दिल्ली पुलिस दिल्ली और मुंबई के बाद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों तक भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। गर्मियों में श्रद्धा देहरादून, हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश में कई जगह घूमने गई थी। पुलिस वहां भी तहकीकात करना चाह रही है। साथ ही, हिमाचल में मिले छतरपुर के बद्री की भी तलाश कर रही है। बद्री ने ही आफताब को दिल्ली के छतरपुर में रहने की सलाह दी थी।

श्रद्धा ने चैट में बताई थी चोटों की बात
श्रद्धा का 2020 में अपने दोस्त के साथ किया गया एक चैट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी नाक और चेहरे पर लगी चोटों के बारे में अपने दोस्त को बताया है। हालांकि, इसमें उन्होंने आफताब द्वारा की गई पिटाई को छिपाते हुए यह बताया कि वह सीढ़ियों से गिर गई थीं। उन्होंने मुंबई के एक डॉक्टर से अपना इलाज कराने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में वह उनके पास नहीं गईं। उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया था।

श्रद्धा के दोस्तों का कहना है कि श्रद्धा के साथ आफताब कोई सामान्य मारपीट नहीं, बल्कि दरिंदगी कर रहा था। लेकिन श्रद्धा इसकी तमाम ज्यादती सहती चली गई। श्रद्धा ने अपना ग्रैजुएशन पूरा करने से पहले जॉब की। पैसे कमाने के बाद उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। वह साहसी लड़की थी, लेकिन आफताब के चंगुल में फंस गईं। शायद आफताब श्रद्धा को ब्लैकमेल कर रहा था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...