9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यMP: उसने डरा-धमकाकर मेरे साथ कई बार संबंध बनाया... महिला ने ASI...

MP: उसने डरा-धमकाकर मेरे साथ कई बार संबंध बनाया… महिला ने ASI की काली करतूत का किया पर्दाफाश

Published on

इंदौर

इंदौर जिले की एरोड्रम पुलिस ने एक महिला कि शिकायत पर रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला पूर्व में एसआई के घर पर किराए से कमरा लेकर रहती थी। महिला का आरोप है कि उसके पति का ऑपरेशन करवाने के लिए उसने एसआई गोविंद शर्मा से कुछ रुपए उधार लिए थे, जब रुपए लौटाने में देरी हुई तो एसआई ने इसका फायदा उठाकर महिला से कई बार संबंध बनाएं, जिसके बाद महिला ने एसआई का मकान खाली कर दिया और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से इस मामले की शिकायत की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में वह रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई (सब इंस्पेक्टर) गोविंद शर्मा के मकान में किराए से कमरा लेकर रहने गई थी। उसके पति का ऑपरेशन करवाने के लिए एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए थे। जब रुपए लौटाने में देरी हुई तो एसआई ने इसका फायदा उठाकर महिला से कई बार संबंध बनाएं और किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने रेडियो विभाग में पदस्थ एसआई गोविंद शर्मा पर रेप व जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज किया है।

डीसीपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this