22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलवह मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं.... विराट कोहली के फैन हुए सौरव गांगुली

वह मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं…. विराट कोहली के फैन हुए सौरव गांगुली

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगभग तीन साल बाद एशिया कप में शतक लगाए। कोहली के इस शतक ने उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का यह 71 वां शतक था। इसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के शतकों की भी बराबरी कर ली। कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी जो कि टी20 इंटरनेशनल में कोहली का यह पहला शतक था।

विराट कोहली लंबे से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में शतक लगाकर उन्होंने अपने कई आलोचकों की बोलती बंद कर दी, जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी उनके इस शतक से बहुत खुश हैं। सौरव गांगुली का मानना है कि विराट कोहली उनसे बेहतर खिलाड़ी है। हालांकि बीते दिनों में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आई थी लेकिन गांगुली के इस बयान से ऐसा कुछ नजर नहीं आया।

गांगुली ने एक इंटरव्यू में कोहली लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि कोहली मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं। हम दोनों अलग-अलग समय में देश के लिए खेले हैं। मैंने अपने समय में कई मैच खेले जबकि कोहली अभी खेल ही रहे हैं और आगे भी खेलेंग। मुझे पता है कि कोहली इस खेल में मुझसे आगे निकलेंगे।’

यह पहली बार नहीं है जब सौरव गांगुली ने विराट कोहली का बचाव किया है। एशिया कप से पहले भी गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में अपना लय हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा था कि, ‘उसे प्रैक्टिस करने दीजिए, उसे मैच खेलने दीजिए। वह एक बड़ा खिलाड़ी और उसने बहुत सारे रन बनाए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह दमदार वापसी करेंगे। वह सिर्फ शतक नहीं बना पा रहे हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि एशिया कप में वह अपने फॉर्म को पा लेंगे।’

बता दें कि इससे पहले विराट ने साल 2019, नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। इस दौरान कई बार वह अर्धशतकीय पारी खेले लेकिन शतक तक नहीं पहुंच पाए, जिसके कारण उनका बहुत अधिक दबाव बढ़ गया था। वहीं पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

लगातार खराब फॉर्म के कारण वह कई बार क्रिकेट से ब्रेक भी लिए। एशिया कप से पहले भी वह इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लेने का फैसला किया था। वहीं एशिया कप में वापसी के साथ ही उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाकर टीम के लिए दमदार वापसी की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...