3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यप्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाते ही हार्ट अटैक, सोलापुर के पूर्व मेयर...

प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाते ही हार्ट अटैक, सोलापुर के पूर्व मेयर महेश कोठे का निधन, सदमे में महाराष्ट्र

Published on

सोलापुर

शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में एनसीपी एसपी के नेता और सोलापुर नगर निगम के पूर्व मेयर महेश कोठे का निधन हो गया है। खबर है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। महेश कोठे की मौत की खबर सुनने के बाद सोलापुर का माहौल गमगीन हो गया है। कहा जा रहा है कि ठंड में रक्त के थक्के के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। महेश कोठे अपने कुछ दोस्तों के साथ कुंभ मेले में हिस्सा लेने गए थे. इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

महेश कोठे कुंभ मेले के लिए प्रयागराज गए थे। उन्होंने गंगा नदी में शाही स्नान किया, जिसके बाद ठंड के कारण उनका खून जम गया और उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कांग्रेस को सोलापुर नगर निगम सत्ता में लाने में महत्तवपूर्ण भूमिका
महेश कोठे विष्णुपंत कोठे के मित्र थे। विष्णुपंत कोठे और महेश कोठे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के कट्टर विश्वासपात्र माने जाते थे। सोलापुर में कांग्रेस को मजबूत करने और सोलापुर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता लाने में कोठे परिवार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी।

अचानक निधन से सदमे में लोग
महेश कोठे ने कांग्रेस पार्टी से शिवसेना और एनसीपी से शरद पवार की पार्टी तक का सफर तय किया। महेश कोठे की असामयिक मृत्यु ने सोलापुर के राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ा खालीपन ला दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महेश कोठे ने एनसीपी से सोलापुर सिटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

प्लेन से लाया गया शव
महेश कोठे ने बीजेपी के विजयकुमार देशमुख को कड़ी टक्कर दी थी। वह सोलापुर नगर निगम में मेयर के पद पर रहे। वे पूरे महाराष्ट्र में नगर निगम के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। नगर निगम में व्यापक अनुभव वाले नेता की अचानक मृत्यु से सोलापुर में शोक छा गया है। उनका पार्थिव शरीर विमान से सोलापुर लाया गया है। उनके घर पर लोग जुटने लगे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...