13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली स्टेशन पर फिर यात्रियों की भारी भीड़, पुलिस बोली- भगदड़...

नई दिल्ली स्टेशन पर फिर यात्रियों की भारी भीड़, पुलिस बोली- भगदड़ जैसी स्थिति, रेलवे का इनकार

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से भगदड़ की स्थिति की खबर सामने आ रही है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर बड़ी संख्या में यात्री इकट्ठा हो गए। भगदड़ की स्थिति शिव गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और मगध एक्सप्रेस के प्रस्थान में देरी के कारण हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि भीड़ को देखते हुए तुरंत टीम को तैनात किया गया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

स्टेशन पर कैसे हुई भगदड़ की स्थिति
दिल्ली पुलिस ने बताया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर बड़ी संख्या में यात्री एकत्र हुए थे। इन देरी के संचयी प्रभाव के कारण, प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति अराजक हो गई और भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया, जो पिछले महाकुंभ व्यवस्थाओं के दौरान देखी गई भीड़ प्रबंधन चुनौतियों जैसा था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण के आवश्यक उपाय तुरंत किए जाने चाहिए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेल मंत्रालय का बयान आया सामने
इस घटना पर रेल मंत्रालय का बयान भी सामने आया है। रेल मंत्रालय ने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, कोई भगदड़ या भगदड़ जैसी स्थिति नहीं थी। अनारक्षित यात्रियों को होल्डिंग एरिया से ले जाने के प्रोटोकॉल का उपयोग किया जा रहा है।’ गौरतलब है कि नई दिल्ली रेलने स्टेशन पर पिछले महीने भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए रेलवे ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। वहीं भगदड़ केस में जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच चल रही है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...