13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलगोल्ड चूकने से निराश हरमन-जेमिमा, बताया किस टर्निंग पॉइंट से हारे मैच

गोल्ड चूकने से निराश हरमन-जेमिमा, बताया किस टर्निंग पॉइंट से हारे मैच

Published on

बर्मिंघम,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन अपनी ही कुछ गलतियों के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मैच गंवाना पड़ा. रोमांचक मैच में 9 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे हैं. रविवार (7 अगस्त) को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट पर 161 रनों पर रोक दिया था. टीम के लिए बेथ मूनी ने ही 41 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली.

जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवरों में 152 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 बॉल पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं. इस हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्टार प्लेयर जेमिमा रोड्रिग्ज भी काफी निराश नजर आईं. उन्होंने मैच में उन टर्निंग पॉइंट्स को बताया, जिनकी वजह से हार मिली.

आखिरी 4-5 ओवर में खेल खराब हो गया
हरमन ने मैच के बाद आजतक से कहा, ‘देखा जाए तो सिल्वर मेडल भी बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. हम लोग पहली बार खेल रहे थे. ऐसे में सिल्वर जीतना बड़ी बात है. एक बार ऐसी स्थिति आ गई थी कि हम मैच भी जीत सकते थे, लेकिन आखिरी 4-5 ओवर जैसा हम सोच रहे थे, वैसे नहीं रहे. यही इस खेल की खूबसूरती है कि कभी आप गेम में होते हैं, तो कुछ ही समय में आपके साथ से मैच निकल जाता है.’

टर्निंग पॉइंट को लेकर हरमन ने कहा, ‘हमने मैच में जो लगातार एक के बाद एक विकेट गंवाए, वही टर्निंग पॉइंट रहा. यदि हम सिंगल-डबल पर काम करते औऱ विकेट बचाते तो सही रहता. लगातार विकेट गिरना ही टर्निंग पॉइंट रहा. यदि आप देखें को हमारे पास टॉप-4 में शुद्ध बैटर हैं. उसके बाद ऑलराउंडर आते हैं. हम अब एक नए बैटर को लाने पर काम कर रहे हैं. क्योंकि चार बैटर पर आप ज्यादा निर्भर नहीं रह सकते.’

जेमिमा ने अपना विकेट गिरना माना टर्मिंग पॉइंट
मैच हारने से दुखी हैं या सिल्वर जीतने से खुश, इस पर जेमिमा ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद मुश्किल सवाल है. फिलहाल, तो दोनों ही तरह कि मिक्स फिलिंग हैं. मैच हार गए हैं. इस बात का गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन तो है, लेकिन सिल्वर जीते हैं, इस बात पर गर्व भी है. पहली बार महिला क्रिकेट कॉमनवेल्थ में खेल रही हैं और आप सिल्वर जीतते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि ही है. मुझे टीम पर गर्व है.’

टर्निंग पॉइंट को लेकर जेमिमा ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को 161 रनों के स्कोर पर रोकना अच्छा था. हमने अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की. यह टारगेट हासिल करने लायक ही था. मगर फिर ओपनिंग में दो विकेट गिरने के बाद मैंने और हरमन ने जो पार्टनरशिप की, वह इन हालात में बेहद मुश्किल थी. हम बेहद रणनीति के साथ ही थे. मगर जब मेरा विकेट गिरा, तो मैं इसी को टर्निंग पॉइंट मानती हूं. मैं और हरमन इस मैच को खत्म कर सकते थे, लेकिन यह हमारे कंट्रोल में नहीं है.’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...