4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअरे! 'हनुमान' के बाद अब 'रावण' की भी मौत, रामलीला के दौरान...

अरे! ‘हनुमान’ के बाद अब ‘रावण’ की भी मौत, रामलीला के दौरान हार्ट अटैक से गई जान

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रामलीला के मंचन के दौरान किरदार निभा रहे कलाकारों की मौत का मामला सामने आया है। फतेहपुर में हनुमान का किरदार निभा रहे शख्स की हृदय गति रुकने की वजह से अचानक मौत हो गई। इसके एक दिन बाद अयोध्या में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की मौत से हड़कंप मच गया।

अयोध्या के ऐहर गांव में रविवार की रात रामलीला चल रही थी। 60 साल के पतिराम यहां रावण की भूमिका निभा रहे थे। सीता हरण के दृश्य के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही वह गिर गए। रामलीला का मंचन फौरन रोक दिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव के प्रधान पुनीत साहू ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि पतिराम पिछले कई सालों से रावण का किरदार निभा रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी देवमती और दो बेटे, दो बेटियों को छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी मौत की सूचना से मातम छा गया।

ऐसा ही हादसा फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में हुआ था। पंडाल में राम कथा का मंचन कलाकार कर रहे थे। इसमें लंका दहन की लीला चल रही थी। तभी मंच में हनुमान की भूमिका का मंचन करते समय कलाकार अचानक मंच से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। मंचन कर रहे कलाकार के नीचे गिरते ही लोगों ने दौड़कर उसको उठाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सलेमपुर गांव निवासी रामसरूप (52) हनुमान का रोल करते समय तख्त से गिर गए। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण नत्थू की मौके पर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि मृतक क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचकर अपने परिवार का जीवनयापन करता था। देवी जागरण के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के मनोरंजन के लिए हनुमान के रोल का मंचन कर रहे थे। तभी यह दुखद घटना हो गई है। धाता थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि सलेमपुर गांव में नवदुर्गा जागरण में यह हादसा हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...