17.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी को अंतरिम राहत देने से हाईकोर्ट का इंकार, कोर्ट ने...

राहुल गांधी को अंतरिम राहत देने से हाईकोर्ट का इंकार, कोर्ट ने कहा- गर्मी की छुट्टी के बाद सुनाएंगे अंतिम फैसला

Published on

नई दिल्ली

गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी “मोदी उपनाम” टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की उनकी याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। सूरत की एक अदालत के उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार करने को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के दूसरे दिन जस्टिस हेमंत प्रच्छक की अदालत ने कहा कि अब इस मामले पर गर्मी की छुट्टी के बाद ही फैसला सुनाया जाएगा। हाईकोर्ट 8 मई से 4 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेगा। जस्टिस प्रच्छक देश से बाहर यात्रा पर रहने की वजह से 4 मई से ही छुट्टी पर रहेंगे।

शिकायतकर्ता ने कहा कि अदालत में कांग्रेस नेता का रुख अलग है
राहुल गांधी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया था। जस्टिस प्रच्छक ने कहा कि वह अंतिम आदेश सुनाने से पहले सूरत मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष हुए मुकदमे की कार्यवाही के पूरी रिकॉर्ड का देखना चाहते हैं। इस बीच, शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वकील ने मंगलवार को तर्क दिया कि अदालत कक्ष में कांग्रेस नेता का रुख सार्वजनिक रूप से अलग है।

23 मार्च को सूरत की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल गांधी को 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई इस टिप्पणी “सभी चोरों का नाम मोदी क्यों होता है” पर पूर्णेश मोदी की आपराधिक मानहानि की शिकायत में दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी।इस सजा के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनको सांसद के नाते दिल्ली में मिला सार्वजनिक आवास भी ले लिया गया था।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...