17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यहिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, PM से मुलाकात से...

हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, PM से मुलाकात से पहले हुआ था टेस्ट

Published on

शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोरोना हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के पहले उनका टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार देर शाम आई है। सीएम सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटीन रहेंगे। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं औऱ सोमवार को उन्हें शिमला लौटना है।

जानकारी के अनुसार, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, बीते तीन दिन से हिमाचल के सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। बता दें कि 16 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 40 विधायकों समेंत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान सभी विधायक एक दूसरे का हाथ पकड़कर राहुल गांधी के साथ चले थे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निवास पर पहुंच कर उनसे भी भेंट की थी। इस दौरान उनके साथ प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही थी। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सुक्खू पहली बार दिल्ली आए हैं।

बता दें कि सुखविंद सिंह ने इस विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीते सोमवार को अपने पद का कार्यभार संभालते ही सुक्खू एक्शन मोड में आ चुके हैं। सुक्खू ने जयराम सरकार के पहली अप्रैल, 2022 के बाद लिए हुए सभी निर्णयों को रद्द करते हुए उनपर फिर से विचार करने का निर्देश दिया था।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this