7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलHockey: टीम इंडिया ने रचा इतिहास... जापान को हराकर जीता गोल्ड, पेरिस...

Hockey: टीम इंडिया ने रचा इतिहास… जापान को हराकर जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक का मिला टिकट

Published on

हांगझोउ

चीन में भारतीय टीम का जलजला देखने को मिला। तूफानी अंदाज में एशियन गेम्स 2023 में शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। यही नहीं, उसने पेरिस ओलिंपिक 2024 का कोटा भी हासिल कर लिया है। हांगझोउ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का जापान के पास कोई जवाब नहीं था। टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने हॉकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे, जबकि जापान की ओर से एक गोल ही लग सका।

9 साल बाद भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड
तोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें) और मनप्रीत सिंह (25वें) ने गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा। पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। भारत को 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास की फ्लिक सीधे जापान के गोलकीपर के सामने गई।

दूसरे क्वॉर्टर से बरसना शुरू हुआ गोल
दूसरे क्वॉर्टर में भारतीयों ने लगातार हमले बोले जिसका फायदा तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला लेकिन इस बार भी रोहिदास निशाना चूक गए। भारत का खाता 25वें मिनट में मनप्रीत ने खोला। ललित उपाध्याय सर्कल के भीतर गेंद लेकर गए और नीलाकांता शर्मा को सौंपी जिन्होंने सर्कल पर खड़े मनप्रीत को गेंद थमाई और उन्होंने सटीक निशाना साधकर गेंद गोल के भीतर डाल दी।

मैदानी अंपायर ने उछाल के कारण गोल अमान्य करार दिया लेकिन भारत ने वीडियो रेफरल लिया और फैसला भारतीय टीम के पक्ष में रहा। भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में और रोहिदास ने चार मिनट बाद ये गोल किये। चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने तीसरे मिनट में और हूटर से एक मिनट पहले हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की शानदार जीत तय कर दी। भारतीय टीम को चीयर करने के लिए क्रिकेट टीम पहुंची थी। इस गौरवान्वित पल के लिए स्टेडियम में मौजूद हर भारतीय टीम इंडिया के जयकारे लगा रहा था। जैसे ही मैच खत्म होने के लिए हूटर बजा भारतीय हॉकी टीम और फैंस जश्न में डूब गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...