8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहांगकांग हमारा, अब ताइवान की बारी... नेशनल कांग्रेस में ताजपोशी से पहले...

हांगकांग हमारा, अब ताइवान की बारी… नेशनल कांग्रेस में ताजपोशी से पहले जिनपिंग का ऐलान

Published on

बीजिंग

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) शी जिपिंग को एक बार फिर से देश की कमान सौंपेगी। CPC के 20वें अधिवेशन के लिए पार्टी के सदस्य बीजिंग में इकट्ठा हुए हैं। 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ये कांग्रेस चलेगी। इस दौरान शी जिनपिंग ने पार्टी सदस्यों को संबोधित किया। कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान शी जिनपिंग ने पार्टी सदस्यों को संबोधित किया। शी जिनपिंग ने कहा, ‘इंसानी इतिहास में चीन ने गरीबी के खिलाफ सबसे बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी है। पूरी दुनिया में गरीबी को कम करने के हमारे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।’ चीनी राष्ट्रपति ने इस दौरान ताइवान का भी जिक्र किया।

शी जिनपिंग ने कहा, ‘हमने नई सदी में पार्टी और देश को आगे बढ़ाने की एक ठोस रणनीति तैयार की है। हमने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ राजनीतिक सुधारों को मजबूती दी है, जिसके परिणाम कई क्षेत्रों में दिखे हैं।’ शी जिनपिंग ने उद्घाषण भाषण में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है।’ शी जिनपिंग ने कोविड नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को उच्चतम स्तर तक संरक्षित किया। महामारी के दौरान सबसे पहले जरूरी लोगों का जीवन है।’

‘हांग-कांग में अब हमारा नियंत्रण’
उन्होंने कहा, ‘चीन की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है कि हम उसकी जलवायु, उसके पहाड़ों और नदियों को संरक्षित करें। हम इनके संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘चीन की सुरक्षा के लिए सेना को मजबूत किया है। PLA पर पार्टी के नेतृत्व को पूरी तरह स्थापित करने के लिए हमने मजबूत और आधारभूत बदलाव किए हैं, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं।’ उन्होंने दावा किया कि हांग कांग में पहले अराजकता फैली रहती थी, लेकिन अब यहां चीन का पूरी तरह नियंत्रण है।

ताइवान को साथ लाएंगे
उन्होंने आगे कहा कि हमने ताइवान की स्वतंत्रता और उसमें विदेशी दखल को नकारने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं। ताइवान को हम अपना मानते हैं और उसे अपने साथ मिलाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय न्याय की व्यवस्था बनाने के लिए मानव केंद्रित समग्र विकास को मजबूती दी है। शी जिनपिंग ने कहा, ‘पार्टी के अंदर की बीमारियों को खत्म करने के लिए हमने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ लोगों को बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं की जा सकती। हमें इस बारे में हमेशा ध्यान देना चाहिए कि कुछ छिपे हुए खतरे पार्टी के भीतर, लोगों के भीतर और सेना के भीतर हो सकते हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...