10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यइस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद से मिले थे हुड्डा, शैलजा ने...

इस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद से मिले थे हुड्डा, शैलजा ने की कार्रवाई की मांग

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कुमारी शैलजा ने पार्टी आलाकमान से शिकायत की है. गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद हुड्डा ने उनसे मुलाकात की थी, शैलजा ने प्रदेश प्रभारी से इसकी शिकायत की. पत्र में शैलजा ने कहा है कि हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गुलाम नबी आजाद से मुलाकात कुमारी शैलजा को नागवार को गुजरी है. कुमारी शैलजा ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को पत्र लिखते हुए कहा कि हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी होना चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चौहान और आनंद शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद मुलाकात की है. ये सभी लोग जी-23 गुट के हिस्सा भी हैं. कांग्रेस से इस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद लगातार गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने उन पर बीजेपी के साथ सहयोग करने का भी आरोप लगाया है. ऐसे में एक बार फिर पार्टी में अंदरूनी तनातनी तेज हो गई है.

26 अगस्त को दिया था आजाद ने इस्तीफा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उन्होंने सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा था. जिसमें कांग्रेस के ऐसे हालात के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं राहुल गांधी के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए थे.

लंबे समय से नाराज थे आजाद
गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे. वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे. जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है. इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है. आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी, जब उन्होंने अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था.

जी-23 गुट के हिस्सा थे गुलाम नबी आजाद
सोनिया गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में आजाद के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े. इसलिए उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन गुलाम नबी ने पद मिलने के कुछ घंटों के बाद ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से उन्हें लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम कयास लगाए जा रहे थे. कई मुद्दों को लेकर गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के मतभेद आते रहे हैं. फिर चाहे वो अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बात रही हो या फिर कुछ मुद्दों पर पार्टी के स्टैंड पर. गुलाम नबी आजाद तो उस जी 23 का भी हिस्सा हैं जो पार्टी में कई बडे़ परिवर्तन की पैरवी करता है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this