30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeभोपालMP के सीधी में भीषण सड़क हादसा, मैहर जा रहे श्रद्धालुओं का...

MP के सीधी में भीषण सड़क हादसा, मैहर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से भिड़ा, 7 की मौत, 14 घायल

Published on

सीधी,

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रविवार रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां मैहर मंदिर मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. जिससे वाहन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि 14 लोग घायल हो गए. घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी, रीवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा इतना भयानक था कि चींख-पुकार मच गई. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचवाया. जहां सभी का इलाज जारी है.

पुलिस ने बताया कि सीधी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां श्रद्धालुओं का वाहन, ट्रक से भिड़ गया. जिससे 7 लोगों की मौत हो गई. वाहन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

अब तक जांच में सामने आया है कि वाहन में सवार लोग मैहर माता का दर्शन करने जा रहे थे. जहां बच्चे का मुंडन भी होना था. फिलहाल हादसे के वजहों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...