10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल वाला वीडियो कैसे हुआ लीक? कोर्ट ने...

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल वाला वीडियो कैसे हुआ लीक? कोर्ट ने भेजा ईडी को नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल होने के बाद कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. जिसमें वीडियो लीक होने के बारे में जवाब मांगा गया है. वीडियो लीक होने के बाद सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की मांग को लेकर विशेष कोर्ट पहुंची थी. जैन की कानूनी टीम का आरोप है कि ईडी ने कोर्ट में दिए गए हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया है. अब इसको लेकर स्पेशल कोर्ट के जज विकास ढुल ने ईडी को नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख तय की.

दरअसल, तिहाड़ जेल की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. जिसमें सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं. अब इसको लेकर विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है.

30 मई को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि ईडी ने 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं. जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया. इसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल में बंद है.

जेल में मिल रहीं विशेष सुविधाएं
जेल में बंद जैन पर विशेष सुविधाएं जैसे मसाज आदि मिलने के लगातार आरोप लग रहे थे. ईडी ने भी कोर्ट से इसकी शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी गई थीं. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी इसे नकारती रही. ऐसे में CCTV फुटेज लीक हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...