12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालभगवान राम के जन्म का उत्सव कैसे मातम में बदल गया, जानिए...

भगवान राम के जन्म का उत्सव कैसे मातम में बदल गया, जानिए इंदौर मंदिर हादसे में अब तक क्या हुआ

Published on

इंदौर

इंदौर के पटेल नगर में गुरुवार को बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी के दिन हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की पुष्टि हो चुकी है। कुएं में अब भी कुछ लोगों के गिरे होने की आशंका है। सेना और एनडीआरएफ के साथ प्रशासन की टीम उन्हें बचाने की कोशिशों में लगी हैं।पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी के मौके पर पूजा और हवन का आयोजन किया गया था। इसके लिए सैकड़ों लोग मंदिर में जमा थे।

हवन के दौरान कई लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे। सैकड़ों साल पुराने बावड़ी की छत वजन सह नहीं पाई और अचानक भरभराकर गिर गई। उत्साह का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया।छत गिरने से उस पर खड़े लोग बावड़ी में गिर गए। कुछ लोग पत्थरों के सहारे लटक गए। उनके ऊपर फर्शियां गिरती रहीं। इधर चारों ओर अफरा तफरी मच गई। परिजन बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। इससे लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की।एंबुलेंस और पुलिस की टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इससे पहले स्थानीय लोग इसकी कोशिशें शुरू कर चुके थे।

देर रात पहुंची सेना की टीम
करीब 50 फीट गहरे कुएं में पानी होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। शाम तक करीब 15 शव कुएं से निकाले गए। देर रात महू से सेना की टीम को बुलाया गया। इसके बाद बचाव अभियान में तेजी आई।

अब तक 35 मौतें
शुक्रवार सुबह तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई। आशंका है कि कुएं में अब भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का काम अब भी जारी है।

घायलों से मिले शिवराज
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। शिवराज घटनास्थल पर भी गए और बचाव अभियान का जायजा लिया। सीएम के पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।

अवैध निर्माण की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को वजह बताया है। उन्होंने बताया कि एक ट्रस्ट ने मंदिर का अवैध निर्माण किया। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज
हादसे के बाद नगर निगम ने मंदिर ट्रस्ट को अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...