24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुएं का...

चीन की गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुएं का गुबार

Published on

नई दिल्ली,

चीन के दक्षिणी प्रांत हुनान की राजधानी चांग्शा शहर में दर्जनों मंजिला चाइना टेलीकॉम बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. चारों तरफ आसमान में धुएं का गुबार है और जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, कितने बिल्डिंग में फंसे हैं, कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

42 मंजिला इमारत में भीषण आग
जानकारी मिली है कि दोपहर साढ़ें चार बजे बिल्डिंग में ये आग लगी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि बहुमंजिला इमारत के कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए. मौके पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीमें भी आ गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हो सकते हैं, कितनों को बाहर निकाला गया है, इसको लेकर कोई इनपुट सामने नहीं आया है.

अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि इतनी भीषण आग किस कारण से लगी, कोई शॉर्ट सर्किट हुआ था या फिर किसी की लापरवाही, अधिकारियों द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है. इस समय सिर्फ मौके पर फुल स्पीड में रेस्क्यू चलाया जा रहा है. पूरी कोशिश है कि आग पर भी काबू पाया जाए और जो कोई भी फंसे हैं, उन्हें समय रहते बाहर निकाला जाए. इसी वजह से मौके पर एक दो नहीं बल्कि 36 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

218 मीटर ऊंची बिल्डिंग, साल 2000 में निर्माण
जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसको लेकर कहा जा रहा है कि इसका निर्माण साल 2000 में हुआ था. उस समय ये चांग्शा शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग थी जिसकी ऊंचाई 218 मीटर रही. इस बिल्डिंग में कुल 42 फ्लोर हैं, दो फ्लोर तो अंडरग्राउंड भी हैं. इसी वजह से जब आग लगी तो वो तेजी से ऊपर के कई फ्लोरों तक पहुंच गई. कितना नुकसान हुआ है, ये आग के बुझने के बाद ही साफ हो पाएगा.

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...