21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलबेंगलुरु टेस्ट में भारी बवाल, खराब रौशनी से मैच रुका तो अंपायर्स...

बेंगलुरु टेस्ट में भारी बवाल, खराब रौशनी से मैच रुका तो अंपायर्स से भिड़ गए रोहित-विराट

Published on

बेंगलुरु

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के आखिरी सेशन में भारी बवाल देखने को मिला। चौथे दिन के आखिरी सेशन में 462 रन के स्कोर पर भारतीय पारी पारी जब सिमटी तो न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरु हुई, लेकिन सिर्फ चार गेंद में ही खेल को रोक दिया गया। जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए पहला ओवर करने आए थे। बुमराह ने सिर्फ चार गेंद ही डाले की अंपायर ने खराब रोशनी कहकर खेल को रोकने के का फैसला किया। हालांकि, इससे टीम इंडिया बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

भारतीय खिलाड़ियों का मानना था कि खेल में अभी कम से कम 20 मिनट का समय बचा है और फ्लड लाइट्स भी ऑन है। ऐसे में बल्लेबाज को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में भारतीय टीम ने खेल के तीसरे बैटिंग की थी। इसी बीच अंपायर ने जैसे ही खेल को रोकने का फैसला किया न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे वापस चले गए।

विराट-रोहित ने अंपायर से की बहस
अंपायर के इस फैसले से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वे चाहते थे कि बचे हुए समय में खेल पूरा हो सके। हालांकि, टीम इंडिया के इस विरोध का कोई फायदा नहीं हुआ। एक बार को खेल दोबारा शुरू हो भी जाता, लेकिन मौसम ने दगा दे दिया। अंपायर के साथ बातचीत के बीच ही आसमान में जो काले घने बादल छाए हुए थे वह तेजी से बरसने लगे।

ऐसे में फौरन मैदान पर कवर को लाना पड़ा और इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस तरह चौथी पारी में सिर्फ चार गेंद ही फेंका जा सका, जिस पर ना तो कोई रन बना और ना ही कोई विकेट गिर पाया। ऐसे में अब बारिश नहीं हुई तो पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल आगे शुरू होगा।

न्यूजीलैंड को मिला है 107 रनों का लक्ष्य
बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका दांव उल्टा पड़ गया। पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 46 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रनों की बढ़त ली थी। हालांकि, टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में कमाल का खेल दिखाया और 462 रन बनाए।

सरफराज खान ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक
भारतीय टीम ने वापसी तो दमदार की लेकिन लक्ष्य सिर्फ 107 रन की रख पाई। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए अब एक बड़ा चैलेंज है कि वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को खेल के अंतिम दिन किसी भी हाल में 106 रन से पहले रोकना होगा।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...