10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'हम तेरे पापा हैं', भोपाल के बाद इंदौर से आया गुंडागर्दी का...

‘हम तेरे पापा हैं’, भोपाल के बाद इंदौर से आया गुंडागर्दी का वीडियो, बेरहमी से पिटाई

Published on

इंदौर

भोपाल के बाद इंदौर में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। पांच बदमाश एक व्यक्ति को अपने पैर पड़ने की बात पर पिटाई करते नजर आ रहे थे। दोस्त की बहन पर नजर रखने की शंका में पांच दोस्त पार्टी मनाने युवक को अपने साथ ले गए। बॉम्बे हॉस्पिटल के पास ले जाकर उसे मारा-पीटा और उसका वीडियो बनाया। उससे बुलवाया कि बोल- हम तेरे पापा हैं। सभी आरोपी नशे में धुत थे और युवक से रुपए भी मांग रहे थे। मारपीट करते हुए युवक से पांच लाख रुपए की मांग की है। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास की है। अर्जुन नामक युवक अपने घर गणेश नगर जा रहा था। तभी उसके कॉलोनी के रहने वाले मिलन नागर, चीकू, नवेश उर्फ गुरु, अंगद सिंह सरदार और देवेश मिला। आरोपियों ने अर्जून से कहा कि आज अंगद का जन्मदिन है। बायपास पर चलो पार्टी मनाएंगे। इन पर भरोसा कर अर्जून मिलन की कार में बैठ गया।

आरोपी अर्जून को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास ले गए और कार से उतारकर मारपीट करने लगे। कहा कि तू उसकी बहन को छेड़ता है। तुझे पता है कि हम कितने बड़े डॉन हैं। हमारे ऊपर 302 लगी हुई है। इतनी देर में वह लड़का भी बुलेट से बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गया। इसके बाद पांचों ने अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की।

मारपीट का वीडियो बनाया और उससे बुलवाया कि बोल- हम तेरे पापा हैं। सभी आरोपी नशे में धुत थे और अर्जुन से रुपए की भी मांग कर रहे थे। तभी मारते पीटते उन्होंने अर्जुन से 5 लाख रुपए मांगे और मारपीट का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। अर्जुन को यह भी धमकी दी गई थी कि यदि तू हमें अकेला मिल गया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

इसके बाद फरियादी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, लसूड़िया पुलिस ने युवक की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। एक आरोपी अंगद सरदार को राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लसूड़िया पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, एक आरोपी मिलन नागर घटना के कुछ दिन बाद ही वसूली के मामले में जेल में बंद है। तीन आरोपी अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। नवेश उर्फ गुरु पर हत्या जैसी संगीन अपराध दर्ज हैं। हाल ही में वो जेल से छूटकर आया है। मिलन नागर पर आधे दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...