6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'मैंने कहा था जैसे केजरीवाल का उदय होगा उन्हें CBI बुलाएगी', दिल्ली...

‘मैंने कहा था जैसे केजरीवाल का उदय होगा उन्हें CBI बुलाएगी’, दिल्ली सीएम को समन पर कपिल सिब्बल का अटैक

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार (16 अप्रैल) को तलब किया है। इसे लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार सीएम केजरीवाल को परेशान कर रही है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसके खिलाफ बोलना चाहिए।

यह लोकतंत्र की हत्या- कपिल सिब्बल
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, “मैंने लिखा था कि जैसे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उदय होगा उन्हें CBI बुलाएगी। पिछले एक साल में संस्था का किस तरह से दुरुपयोग हुआ है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों को अपना मतभेद भुलाकर एक स्वर में बोलना चाहिए। यह लोकतंत्र की हत्या है।”सिब्बल ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिलने पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, “सीबीआई ने केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है और बीजेपी कहती है ये कानून है। मैं कहता हूं ये उत्पीड़न है।”

BJP को पहले ही पता होता है कि इनकी कितनी सीटें आएंगी- सिब्बल
कपिल सिब्बल ने आगे कहा, “मैंने हमेशा से कहा है कि भाजपा ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहते हैं इसलिए अमित शाह जी कहते रहते हैं कि 300 से अधिक सीटें आएंगी। भाजपा के एक मंत्री ने यह पहले ही बता दिया था कि इनकी कितनी सीटें आने वाली हैं। इनको पहले ही पता होता है कि इनकी कितनी सीटें आएंगी। इस पर चुनाव आयोग और न्यायालय को सोचना चाहिए।”

अरविंद केजरीवाल को CBI का समन
दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को समन भेजा था। आप संयोजक को सीबीआई ने 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, केजरीवाल को समन मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, “अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई। साजिश से अरविंद केजरीवाल की आवाज को नहीं दबा पाएंगे। 16 अप्रैल को केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई है। केजरीवाल को नोटिस से धमकाने की कोशिश की गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।”संजय सिंह ने आगे कहा, “मुझे पता था कि अगला नंबर केजरीवाल का है। केजरीवाल ने देश को शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिया है। एक नोटिस पर केजरीवाल की लड़ाई रुकने वाली नहीं है।”

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...