8.4 C
London
Friday, February 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान : 'मैंने मर्डर किया है, आ जाओ', शख्स ने पत्नी को...

राजस्थान : ‘मैंने मर्डर किया है, आ जाओ’, शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… खुद पुलिस को दी सूचना

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय कॉलोनी में पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया कि मैंने मर्डर कर दिया है, आ जाओ. कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि करने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया.

सूचना पाकर डीसीपी आलोक श्रीवास्तव और थानाधिकारी हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच शक को लेकर विवाद होने लगा था. पति को अपनी पत्नी का फोन पर बात करना पसंद नहीं था. इसको लेकर दोनों के बीच तकरार होती थी. ऐसे ही किसी विवाद के बाद रेखा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. वह शुक्रवार दोपहर को बच्चों को अपने मायके में ही छोड़कर अकेले ससुराल वापस आई थी.

थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आशापूर्णा नैनो मैक्स कॉलोनी में रहने वाले सूरज ने अपनी पत्नी रेखा के गले पर कैंची से वार करके उसकी हत्या कर दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह घर के बाहर हाथ में कैंची लेकर बैठा था. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और रेखा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

रेखा के परिजनों ने सूरज के खिलाफ अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. सूरज मूलत: मेड़ता रोड का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि रेखा का दूसरा विवाह गत वर्ष नवंबर में आरोपी के साथ हुआ था. दोनों कुड़ी क्षेत्र में रहने लगे, लेकिन ससुराल से अनबन होने के बाद आशापूर्ण कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे. सूरज डॉग केयर सेंटर में काम करता है, जबकि रेखा गृहिणी थी.

 

Latest articles

ख्याली पुलाव’ और खाली थाली सरकार के वादों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन — विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष विपक्ष ने...

भोपाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश की भाजपा सरकार...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 13 निरीक्षकों के तबादले

भोपाल राज्य पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक कसावट और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से 13 पुलिस...

भोपाल में दिखा रमजान का चांद, शुरू  हुआ  इबादत का दौर

भोपाल राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में बुधवार शाम को रमजान का पाक चांद नजर...

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग का मौका

भोपाल मप्र शासन की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना' के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...