16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'मैं हाथ जोड़ता रहा वो डंडों से पीटता रहा', बागेश्वर धाम बाबा...

‘मैं हाथ जोड़ता रहा वो डंडों से पीटता रहा’, बागेश्वर धाम बाबा के भाई की खौफनाक कहानी

Published on

छतरपुर

बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग के टोल प्लाजा में कर्मचारियों से की गई मारपीट की घटना में एक नया मोड़ आ गया है। घटना का मुख्य चश्मदीद और फरियादी ने सामने आकर उस रात हुई हैवानियत की कहानी कैमरे पर सुनाई है। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे कि यह उसी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई है जो हिंदू राष्ट्र, सनातन और एकता की बात करते हैं।

फरियादी इंद्रपाल सिंह उर्फ रजऊ राजा ने बताया कि वह गुलगंज के टोल प्लाजा में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर काम करता है। 25 तारीख की रात लगभग पौने 12 बजे टोल प्लाजा पर छतरपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। हम ने जैसे ही उनसे टोल टैक्स देने की बाद कही शालिग्राम बिफर गए।

गंदे शब्दों का उपयोग करने साथ की मारपीट
गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने फोन कर के और लोग बुला लिए। इसके बाद टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर बागेश्वर धाम के भाई ने मारपीट शुरू कर दी और लगभग एक घंटे तक हम सब के साथ जमकर मारपीट करते रहे। इस बीच बागेश्वर धाम के भाई शालिग्राम गर्ग और उनके गुंडों के हाथ में जो आता वह उससे मारना शुरू कर देते।

हम हाथ जोड़ते रहे फिर भी नहीं माने छोटे महाराज
बाबा बागेश्वर के छोटे भाई को सभी छोटे महाराज कहकर बुलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से धाम की सारी व्यवस्थाएं और बाबा के कई कार्यक्रमों में छोटे महाराज का आना जाना था। इंद्रपाल ने बताया कि जब टोल प्लाजा पर छोटे महाराज और उनके दोस्त टोल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे तो मैंने उनके हाथ जोड़ लिए। उनसे कहा कि छोटे महाराज ऐसा मत करो। मैं मेरा पूरा परिवार के अलावा टोल प्लाजा में काम करने वाले सभी लड़के आपके भक्त हैं लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित को सता रहा इस बात का डर
इंद्रपाल ने बताया कि बाबा बागेश्वर राजनीति और प्रशासन में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। मुझे आशंका है कि कहीं मुझे किसी फर्जी केस या किसी घटना में फंसाया जा सकता है। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है।

तलाशा जा रहा आरोपियों को
बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग के अलावा 10 अन्य लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई।एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि फरियादी को डरने की आवश्यकता नहीं है। अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...