मुंबई,
महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन कर लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह सरकार से हटना चाहते हैं और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के लिए पूर्णकालिक काम करना चाहते हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा ऐसा नहीं है कि राज्य में लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हार के कई कारण है। फडणवीस ने कहा कि हमें अधिक सीटों की उम्मीद थी, लेकिन महाविकास आघाडी (MVA) से महायुति को आधा फीसदी कम मत मिले हैं। ऐसे में हमारी सीटों की संख्या 17 रह गई। फडणवीस ने कहा कि जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। फडणवीस ने का विपक्ष एक नैरेटिव को गढ़ने में सफल रहा। हमें लगा था कि हम उसका काउंटर कर रहे हैं लेकिन हम उसमें सफल नहीं रहे।
ये नैरेटिव बिल्कुल गलत है कि महाराष्ट्र में लोगों ने महाविकास आघाडी को चुना है और भारतीय जनता पार्टी/महायुति को रिजेक्ट किया है। अगर हम आंकड़े देखें तो कुल मिलाकर महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी को 43.91 फीसदी वोट मिले हैं। एनडीए को 43.60 फीसदी वोट मिले हैं। आधे प्रतिशत भी कम प्रतिशत हम पीछे रहे। लोगों ने दोनों के समान तौर पर वोट दिए है।
देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
दोनों को मिले समान वोट
फडणवीस ने कहा कि वोटों देखें तो महाविकास आघाडी को दो करोड़ पांच लाख वोट मिले हैं। फडणवीस ने कहा कि एनडीए को दो करोड़ 48 लाख वोट मिले हैं। सिर्फ दो लाख वोट कम मिले हैं, लेकिन इन दो लाख वोटों के अंतर से हमें सिर्फ 17 और एमवीए को 30 सीटें मिली हैं। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में देखें तो एमवीए को चार सीटें मिली हैं। हमें सिर्फ दो सीटें मिली हैं। महाविकास आघाडी को 24 लाख वोट हैं, जब हमें 26 लाख वोट मिले हैं। फडणवीस ने कहा कि 2019 में चुनावों में 27.84 प्रतिशत मिले। इसमें एक से डेढ़ प्रतिशत की कमी आई लेकिन सीटें घटकर 23 से नौ हो गई हैं। फडणवीस ने कहा पार्टी के प्रदर्शन के लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूंं।
सरकार में बदलाव संभव
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकार के हटने पर अब बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। वह राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े नेता है। महाराष्ट्र में बीजेपी की कमान चंद्रशेखकर बावनकुले के पास है। मुंबई में बीजेपी की कमान आशीष शेलार के पास है। अगर ऐसे में फडणवीस सरकार से बाहर आते हैं तो निश्चित तौर पर किसी और को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह भी चर्चा हो रही है सरकार में मंत्री भी बदल सकते हैं।
