14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'आपको वोट दिया था भैया...', शिवराज से मिलकर फफककर रोने लगीं लाडली...

‘आपको वोट दिया था भैया…’, शिवराज से मिलकर फफककर रोने लगीं लाडली बहनें

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश में नए सीएम का ऐलान हो गया. बीजेपी ने इस बार एमपी की कमान शिवराज सिंह चौहान के बजाय मोहन यादव को दी है. 18 साल से सीएम शिवराज ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया. शिवराज के इस्तीफे के बाद कुछ महिलाएं उनसे मुलाकात करने पहुंचीं. इस दौरान वे फफक-फफक कर रोने लगीं. शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया, इस दौरान पूर्व सीएम भी भावुक नजर आए.

सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान से मिलने कुछ महिलाएं उनके आवास पर पहुंचीं. ये महिलाएं शिवराज सिंह चौहान के सीएम न बनने पर दुखी हो गईं और तेज तेज रोने लगीं. शिवराज सिंह ने महिलाओं को गले लगाकर उन्हें संभालने की कोशिश की.

बीजेपी ने मोहन यादव दी कमान
बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. बीजेपी ने 230 सीटों में से 163 पर जीत हासिल की है. बीजेपी ने एमपी में सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया था. ऐसे में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे का ऐलान किया गया.

शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव का नाम आगे किया. इस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दी. इसके बाद बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर मोहन यादव के नाम का सीएम चेहरे के तौर पर ऐलान किया. शिवराज ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद मोहन यादव ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this