15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'मैं तंबाकू नहीं मुलेठी खा रहा था', Video वायरल होने पर BJP...

‘मैं तंबाकू नहीं मुलेठी खा रहा था’, Video वायरल होने पर BJP विधायक की सफाई

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भले ही खत्म हो गया, लेकिन एक विवाद खत्म नहीं हो रहा है. वह है विधानसभा के अंदर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक रवि शर्मा का तंबाकू खाने का विवाद. इस मामले में झांसी से बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि मैं तंबाकू नहीं मुलेठी खा रहा था. हालांकि विधायक की सफाई किसी को हजम न हुई.

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो वीडियो शेयर किए थे, इसमें से एक वीडियो में बीजेपी के एक विधायक मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में विधायक रवि शर्मा तंबाकू खाते दिखाई दे रहे हैं. आजतक ने जब झांसी के बीजेपी विधायक रवि शर्मा से संपर्क साधा, तो उन्होंने कहा कि हम तंबाकू नहीं खा रहे थे.

बीजेपी विधायक रवि शर्मा ने कहा कि डिब्बा जरूर तंबाकू का था, पर हम मुलेठी खा रहे थे, हम तंबाकू खाते ही नहीं हैं, विपक्ष तो बोलेगा ही, यह लोग मुद्दा विहीन हैं तो यही सब देखेंगे, हम तो कल भी खा रहे थे, कल एक पत्रकार महोदय से भी कहा, लो आप भी खा लो. अगला सवाल पूछते ही विधायक ने कहा- ठीक है, ठीक है… फिर फोन काट दिया.

वहीं विधानसभा के अंदर अपने मोबाइल पर तीन पत्ती खेलने वाले बीजेपी के विधायक राकेश गोस्वामी से संपर्क करने की कोशिश की तो तीन बार कॉल जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया. बताया जा रहा है कि वह आजकल केवल सेव फोन नंबर ही उठा रहे हैं और तीन पत्ती वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया से दूर भाग रहे हैं.

इस मामले में यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह से पूछा गया तो वह बात टाल गए और कहा कि पहली बार विधायकों को बोलने का अवसर मिल रहा है ,पहले कभी इतना अवसर नहीं मिला, महिलाएं भी खुलकर बोलीं और पुरुष सुनते रहे. वहीं सपा नेता उदयवीर सिंह ने वायरल वीडियो पर कहा कि सदन के वीडियो शर्मनाक है, आप जनता के वोट से बने हो, जनता का विश्वास बनाए रखना भी बहुत जरूरी है, वरना इस तरह के गैर जिम्मेदार लोग और दल सब तबाह कर देंगे.

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...