4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरा डरा धमकाकर रेप हुआ... लेकिन यह वीडियो रील बयां कर रही...

मेरा डरा धमकाकर रेप हुआ… लेकिन यह वीडियो रील बयां कर रही कुछ और कहानी, आखिर सच्चाई क्या है?

Published on

नई दिल्ली:

सीमापुरी थाने में एक युवती ने बयान दिया कि उसकी सहेली के भाई ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। युवती के बयान पर पुलिस ने रेप समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से युवक फरार है। ये सब तब हुआ जब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए युवक ने कुछ सबूत भी पेश किए। दरअसल युवक ने कुछ वीडियो दिए हैं, जिसमें युवती उसके साथ नजर आ रही है। एक वीडियो में तो दोनों हमबिस्तर हैं। ऐसा भी नहीं लग रहा कि युवती डरी हुई है या उसे डराया धमकाया गया हो। वह आराम से वीडियो-रील बनवा रही है।

पुलिस सूत्र ने बताया, 20 वर्षीय युवती रूबीना (बदला हुआ नाम) सीमापुरी इलाके में रहती है। युवती ने अपने बयान में कहा कि उसके पास स्नेपचैट पर नजरीन शेख (बदला हुआ नाम) से रिक्वेस्ट आई थी। वह उसके घर के सामने ही रहती है। दोनों में बातचीत होने लगा। बाद में युवती को पता चला कि वो आईडी नजरीन के भाई आदिल (बदला हुआ नाम) की है। जिस कारण उसने आदिल से चैट करनी बंद कर दी। आरोप है कि आदिल उसे धमकी देने लगा कि वह उसके पिता और भाई को जान से मार देगा। वह मिलने बुलाने लगा। मना करने पर रास्ता रोकने लगा।

इस कारण युवती को उसके साथ होटल किंग में जाना पड़ा। वहां पहुंचते ही आदिल ने उसकी पिटाई की क्योंकि वो मना कर रही थी और रास्ते में रो रही थी। इसी तरह तीन बार आदिल ने उसे होटल ले जाकर संबंध बनाए। आखिरी बार 26 मार्च को आदिल ने रूबीना का रास्ता रोका और कहा ईद तक अपने रिश्ते के लिए मना कर दे, नहीं तो तुझ पर तेजाब डाल दूंगा और तेरे पापा-भाई को गायब कर दूंगा। युवती की शिकायत पर 4 अप्रैल को मामले में केस दर्ज किया गया।

इंसाफ के लिए कहां जाएं?
आरोपी युवक के परिजनों का दावा है कि युवती अपनी मर्जी से हमारे बेटे के साथ संबंध में थी। दोनों ने साथ में कई विडियो-रील बनाई हैं। एक रील में तो दोनों बेहद नजदीक हैं। वे साथ में बिस्तर पर हैं। युवती पूरे होश में है और हमारे बेटे पर हाथ रखकर लेटी हुई है। वह बिल्कुल डरी हुई नहीं लग रही है। मगर फिर भी उसके बयान पर हमारे दिव्यांग बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया जिस कारण उसे फरार होना पड़ा। ऐसे में हमारा लड़का और हम इंसाफ के लिए कहां जाएं?

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...