17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयये ट्रेन तो मैं ही चलाऊंगा... वंदे भारत ड्राइव करने को लेकर...

ये ट्रेन तो मैं ही चलाऊंगा… वंदे भारत ड्राइव करने को लेकर भिड़े लोको पायलट, काटा बवाल

Published on

नई दिल्ली,

पिछले कुछ सालों में वंदे भारत ने देश के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है. अब लोग राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के बजाय वंदे भारत को अधिक पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वंदे भारत के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी इसकी स्पीड की चर्चा होती है तो कभी ये ट्रेन पत्थरबाजी का शिकार हो जाती है. लेकिन इस बार वंदे भारत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सभी को हैरान रहा है. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे के तीन लोको-पायलट आपस में भिड़ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई.

क्या था मामला
दरअसल, 2 सितंबर को आगरा से उदयपुर के लिए वन्देभारत की सौगात दी गई थी. आगरा और कोटा मंडल के रेल कर्मचारियों के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए दोनों पक्षों में मारपीट और विरोध प्रदर्शन तक हो गया.

गार्ड की कमीज तक फाड़ दी गई
कोटा मंडल का स्टाफ जब वंदे भारत ट्रेन लेकर आगरा पहुंचता था, तो आगरा मंडल के कर्मचारी उनसे मारपीट करते थे. जब आगरा मंडल के कर्मचारी ट्रेन लेकर कोटा पहुंचते थे, तो वहां के स्टाफ उन्हें घेर लेते थे. इसी कड़ी में एक वायरल वीडियो सामने आया. जिसमें कोटा मंडल के कर्मचारी आगरा मंडल के स्टाफ को ट्रेन से बाहर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीन लोग वंदे भारत ट्रेन की खिड़की से अंदर घुसते हैं, और ट्रेन का दरवाजा खुलते ही बाकी लोग भी अंदर जाकर गार्ड को खींचकर बाहर निकाल लाते हैं. गार्ड की कमीज फटी होती है और उस पर थप्पड़ों की बरसात की जाती है.

कैसे शांत हुआ मामला
मामले को शांत करने के लिए रेलवे अधिकारियों और पुलिस को भी दखल देना पड़ा. विवाद को सुलझाने के लिए दोनों मंडलों के बीच समझौता हुआ है. जिसमें तय किया गया कि ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों को दोनों मंडलों के कर्मचारी चलाएंगे.इस फैसले से आज वंदे भारत की तीसरी ट्रिप शांति व सफलतापूर्वक रवाना की गई है. यह मामला अब सुलझता हुआ दिखाई दे रहा है. आगरा मंडल द्वारा विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है.

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...