16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'चुप नहीं बैठूंगी...', छुट्टी न मिलने पर इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर...

‘चुप नहीं बैठूंगी…’, छुट्टी न मिलने पर इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर बोलीं

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे के बाद हलचल मच गई है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की छोटी मानसिकता के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है. हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है. उनके कार्यक्रम को कोई ताकत नहीं रोक सकती है. हम शांत नहीं बैठेंगे.

दरअसल, 25 जून को छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के बैतूल के आमला में मकान का उद्घाटन होना है. इसके साथ ही गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन का आयोजन है. इसमें निशा को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

‘इससे आहत होकर इस्तीफा दिया’
इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरे मकान का उद्घाटन हो रहा है. इसमें भगवान बौद्ध की अस्थियां आ रही हैं, जिनके दर्शन करना है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली. इससे आहत होकर मैंने इस्तीफा दिया है”.

‘उसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे’
उन्होंने आगे कहा, “मुझे रोका जा रहा है. प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है. हमें परेशान किया जा रहा है. पद और पावर का दुरुपयोग करके हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ और परिवार के साथ जो अत्याचार किया गया है, उसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे”.

‘मुख्यमंत्री को भी भ्रमित किया गया’
निशा बांगरे ने आरोप लगाया कि शासन और जिला प्रशासन के मुखिया द्वारा नकारात्मक ताकतें लगाकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. आयोजन को रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री को भी भ्रमित किया गया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...