12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमैं भारत के लिए खेलूंगा, मेरा अहंकार... नीली जर्सी पहनने के लिए...

मैं भारत के लिए खेलूंगा, मेरा अहंकार… नीली जर्सी पहनने के लिए बेताब रियान पराग

Published on

नई दिल्ली

असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि ‘चाहे कुछ भी हो जाये, मैं भारत के लिए खेलूंगा।’ पराग ने पीटीआई से कहा, ‘कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा। ’ असम के 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाये हैं।

पराग ने बुधवार को कहा, ‘जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले इंट्रव्यू में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी। ’ ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जायेगा। पराग ने कहा, ‘यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है। यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है।’

दूसरे क्वालिफायर में बाहर हो गई थी राजस्थान
आईपीएल 2024 में रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने शानदार अंदाज में अभियान का आगाज किया था। हालांकि दूसरे हाफ में आरआर की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। लेकिन इसके बावजूद राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी। इतना ही नहीं बल्कि रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी हरा दिया था। लेकिन इसके बाद दूसरे क्वालिफायर में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइटराइडर्स और हैदराबाद के बीच हुआ था, जिसमें केकेआर ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...